Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
New Delhi

– शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी का फिर से हुआ गठबंधन – पंजाब से नशा तथा भ्रष्टाचार खत्म करना मुख्य मुद्दा – गुरुपर्व के मौके शिअद (ब) और भाजपा का फिर से हुए एक – पंज

24 Nov 2026, 02:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
- शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी का फिर से हुआ गठबंधन - पंजाब से नशा तथा भ्रष्टाचार खत्म करना मुख्य मुद्दा - गुरुपर्व के मौके शिअद (ब) और भाजपा का फिर से हुए एक - पंज - NEW DELHI, दिल्ली

(ब्यूरो के विकास विजन की रिपोर्ट)

दिल्ली/खन्ना, 23 नवंबर : काफी चर्चाओं और अटकलों के बाद आज गुरूपर्व के शुभ मौके पर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल बादल का फिर से गठबंधन हो गया। इस संबंध दिल्ली में आयोजित एक मीटिंग में पहुंचे सुखबीर बादल और गृहमंत्री अमित शाह ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए पार्टी के गठबंधन की बात लोगों को बताई। सुखबीर बादल ने कहा कि यह रिश्ता पॉलिटिकल नहीं बल्कि एक इमोशनली पारिवारिक रिश्ता है, जो उनके पिताजी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल द्वारा जोड़ा गया था। कुछ मतभेद के चलते पार्टी भारतीय जनता पार्टी से कुछ समय अलग रही, पर आज उन्हीं सभी मतभेदों को दूर करते हुए सभी अटकलों को विराम देते हुए फिर से भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल बादल फिर से एक हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना होगा।

इस मौके गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि जहां शिरोमणि अकाली दल बादल एक बड़े भाई की भूमिका अदा करेगा वहीं भारतीय जनता पार्टी एक छोटे भाई की तरह उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पंजाब में अगर गठबंधन की सरकार आती है, तो मुख्यमंत्री शिरोमणि अकाली दल बादल का ही बनाया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी बताया कि आगामी आने वाली 8 दिसंबर को जिस दिन स्व. प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन होता है, उसे दिन मोगा में एक विशाल रैली आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।

– जिक्रयोग है कि पहले भी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी ने संयुक्त रूप से सरकार बनाई थी और सत्ता में शासन किया था। अब जब फिर दोनों पार्टियों एक हो गई है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी को रहेगा वही आम आदमी पार्टी को भी इसका तगड़ा झटका लगने वाला है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनोरा को 132.69 करोड़ रुपये के 49 विकास कार्यों की सौगात: 56 गांवों को मिलेगी नजदीकी स्वास्थ्य सेवा, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ से संवरेगी किसानों और महिलाओं की आजीविका
Kondagaon24 Nov

धनोरा को 132.69 करोड़ रुपये के 49 विकास कार्यों की सौगात: 56 गांवों को मिलेगी नजदीकी स्वास्थ्य सेवा, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ से संवरेगी किसानों और महिलाओं की आजीविका

केशकाल/ धनोरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में प्लॉटिंग के लिए सागौन सहित महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई,प्रशासनिक निगरानी पर सवाल
Maihar24 Nov

मैहर में प्लॉटिंग के लिए सागौन सहित महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई,प्रशासनिक निगरानी पर सवाल

*कटनी रोड स्थित साक्षी होटल के सामने प्लॉटिंग के उद्देश्य से सागौन सहित महत्वपूर्ण वृक्षों की बड़े पैमाने…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 196 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर रवाना विशेष ट्रेन से 23 से 28 नवंबर तक करेंगे रामनगरी अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन, स्टेशन पर हुआ आत्
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

एनएससी परिवहन विभाग ने आपली बस दलित मित्र टिकिट श्रेणी का नाम बदलकर अब ” समाज भूषण” टिकिट कर दिया है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग के दिशानिर्देश अनुसार आपली बस सेवा में…

पूरी खबर पढ़ें →
गैस सिलेंडर के नाम पर ₹1050 वसूली का आरोप, रिपोर्टर के कैमरे में कैद हुआ मामला; विरोध करने पर गांव में गाड़ी नहीं लाने की धमकी
Ghazipur24 Nov

गैस सिलेंडर के नाम पर ₹1050 वसूली का आरोप, रिपोर्टर के कैमरे में कैद हुआ मामला; विरोध करने पर गांव में गाड़ी नहीं लाने की धमकी

गाजीपुर: गैस सिलेंडर के नाम पर ₹1050 वसूली का आरोप, रिपोर्टर के कैमरे में कैद हुआ मामला; विरोध…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

नागपुर रेल मंडल नें प्लेटफार्म नंबर 08 पर लगाया निशुल्क वीआर कियोस्क शुरू किया है

मध्य रेलवे के नागपुर रेलवे-स्टेशन पर रेल यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते समय बोर नहीं लगेगा। मध्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!