Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kondagaon

धनोरा को 132.69 करोड़ रुपये के 49 विकास कार्यों की सौगात: 56 गांवों को मिलेगी नजदीकी स्वास्थ्य सेवा, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ से संवरेगी किसानों और महिलाओं की आजीविका

24 Nov 2026, 02:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनोरा को 132.69 करोड़ रुपये के 49 विकास कार्यों की सौगात: 56 गांवों को मिलेगी नजदीकी स्वास्थ्य सेवा, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ से संवरेगी किसानों और महिलाओं की आजीविका - कोंडागांव, छत्तीसगढ़

केशकाल/ धनोरा:

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वनांचल क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देते हुए 132 करोड़ 69 लाख 43 हजार रुपये की लागत वाले 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता से जोड़ना है।

56 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा नजदीकी इलाज
धनोरा में 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया। इससे धनोरा सहित आसपास के 56 गांवों के लगभग 56 हजार ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर इलाज और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी।

पहले सामान्य उपचार, जांच या आपात स्थिति में ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी होती थी।

अब गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य मरीजों को नजदीक ही प्राथमिक व आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

पारंपरिक धान को मिली ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ की पहचान
कृषि क्षेत्र में नई शुरुआत करते हुए ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड का शुभारंभ किया गया।

इसके अंतर्गत बेचा, किलम, कड़ेनार और मंदोड़ा गांवों के लगभग 730 किसानों द्वारा बिना रासायनिक खाद के, प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक तरीकों से उगाए गए धान को संगठित बाजार से जोड़ा जाएगा।

पहले सीमित बाजार पहुंच के कारण किसानों को उपज का अपेक्षित दाम नहीं मिल पाता था। अब जिला प्रशासन की पहल से धान के संग्रहण, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग और पैकेजिंग के बाद इसे बाजार में उतारा जाएगा, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

‘बिहान’ की दीदियों को मिली उद्यमिता की नई जिम्मेदारी
‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ की पूरी मूल्य श्रृंखला में ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत उड़ान प्रोड्यूसर महिला कृषक कंपनी को धान के संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता प्रबंधन, पैकेजिंग और विपणन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहान से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाएं इस कार्य को संभालेंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वे कृषि आधारित उद्यमिता से सशक्त बन सकेंगी।

आस्था, संस्कृति और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
धनोरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाजार पारा स्थित कोनगुड़ परगना के प्रमुख आराध्य पेन खण्डा मुदिया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

स्थानीय मान्यता के अनुसार वे कोनगुड़ परगना के 84 गांवों के प्रमुख आराध्य हैं और ‘18 जिलों के राजा’ के रूप में पूजे जाते हैं; जहां मरई परिवार पारंपरिक सेवक हैं तथा बारा बानी बिरादरी के सदस्य सेवा-अर्जी में शामिल होते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से साफा बांधकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, बस्तर आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

संवाददाता चंद्रप्रकाश कुलदीप

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

– शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी का फिर से हुआ गठबंधन – पंजाब से नशा तथा भ्रष्टाचार खत्म करना मुख्य मुद्दा – गुरुपर्व के मौके शिअद (ब) और भाजपा का फिर से हुए एक – पंज
🚨 बड़ी खबर | रायपुर के उरला में कथित अवैध कबाड़ कारोबार का बड़ा मामला! मुकेश दास पर गंभीर आरोप, ट्रकों में भरकर कहाँ भेजा जा रहा है कच्चा लोहा?
Raipur24 Nov

🚨 बड़ी खबर | रायपुर के उरला में कथित अवैध कबाड़ कारोबार का बड़ा मामला! मुकेश दास पर गंभीर आरोप, ट्रकों में भरकर कहाँ भेजा जा रहा है कच्चा लोहा?

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से कथित अवैध कबाड़ कारोबार का मामला सामने आ रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम बरपेलहाडीह सकरेली (बा ) में एकदिवसीय रामायण एवं कार्तिक महोत्सव का आयोजन हुआ
Sakti24 Nov

ग्राम बरपेलहाडीह सकरेली (बा ) में एकदिवसीय रामायण एवं कार्तिक महोत्सव का आयोजन हुआ

एकदिवसीय रामायण एवं कार्तिक महोत्सव का आयोजन सक्ती समाचार - दिनांक 23/11 /2026 को रात्रि ग्राम बरपेलहाडीह सकरेली…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में प्लॉटिंग के लिए सागौन सहित महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई,प्रशासनिक निगरानी पर सवाल
Maihar24 Nov

मैहर में प्लॉटिंग के लिए सागौन सहित महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई,प्रशासनिक निगरानी पर सवाल

*कटनी रोड स्थित साक्षी होटल के सामने प्लॉटिंग के उद्देश्य से सागौन सहित महत्वपूर्ण वृक्षों की बड़े पैमाने…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 196 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर रवाना विशेष ट्रेन से 23 से 28 नवंबर तक करेंगे रामनगरी अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन, स्टेशन पर हुआ आत्
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

एनएससी परिवहन विभाग ने आपली बस दलित मित्र टिकिट श्रेणी का नाम बदलकर अब ” समाज भूषण” टिकिट कर दिया है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग के दिशानिर्देश अनुसार आपली बस सेवा में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!