Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रेलवे लाइन पर मिला धुरकी के युवक का शव, गांव में पसरा मातम

02 Nov 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सगमा (गढ़वा): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के डाला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। धुरकी थाना क्षेत्र के पुतूर गांव के हरैया टोला निवासी सुखाड़ी बैठा के 33 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र बैठा का शव डाला रेलवे लाइन से बरामद किया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।FB IMG 1793631733621

जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन से शव बरामद होने के बाद रेलवे जीआरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को चोपन पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद चोपन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

रविवार देर शाम मृतक सत्येंद्र बैठा का शव चोपन से उसके पैतृक गांव पुतूर के हरैया टोला लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मृतक के घर पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
33 वर्षीय सत्येंद्र की असामयिक मौत से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना के बाद पूरे हरैया टोला सहित आसपास के गांवों में भी मातम का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
error: Content is protected !!