Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चुनाव फरवरी 2027 में प्रस्तावित, सोशल मीडिया पर संगठन के प्रचार-प्रसार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.डी. शर्मा ने की अपील

03 Nov 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चुनाव फरवरी 2027 में प्रस्तावित, सोशल मीडिया पर संगठन के प्रचार-प्रसार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.डी. शर्मा ने की अपील - KANPUR NAGAR, उत्तर प्रदेश

*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चुनाव फरवरी 2027 में प्रस्तावित, सोशल मीडिया पर संगठन के प्रचार-प्रसार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.डी. शर्मा ने की अपील*

*संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान, फरवरी में होगी दावेदारी और नामांकन की प्रक्रिया*

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब (NMPC) के आगामी संगठनात्मक चुनाव फरवरी 2027 में प्रस्तावित हैं। चुनाव को लेकर संगठन में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.डी. शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन के प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की अपील की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.डी. शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्य अपने-अपने स्तर से सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। सोशल मीडिया पर सभी की सक्रियता और सहभागिता से संगठन की मजबूत पहचान बनेगी और व्यापक स्तर पर लोगों तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि फरवरी 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं। वहीं, विभिन्न पदों के लिए दावेदारी एवं नामांकन की प्रक्रिया भी फरवरी माह में संपन्न होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी साथियों से अभी से संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रचार-प्रसार में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

*एम.डी. शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की एकजुटता, सक्रियता एवं सहभागिता पर निर्भर करती है।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

61 साल के बुजुर्ग की मौत, मोटरसाइकिल की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Siddharthnagar24 Nov

61 साल के बुजुर्ग की मौत, मोटरसाइकिल की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में फैजाबाद बाइक की टक्कर से 61 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Moradabad24 Nov

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में स्योहारा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में डंपर ने सड़क पार कर रही महिला…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Moradabad23 Nov

मुरादाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी…

पूरी खबर पढ़ें →
दीवारों का रंग या व्यवस्था का कायाकल्प? बांके बाजार के बैताल स्कूल से उठते सवाल,
Gaya23 Nov

दीवारों का रंग या व्यवस्था का कायाकल्प? बांके बाजार के बैताल स्कूल से उठते सवाल,

लेखक : विजय कुमार ,वरिष्ठ पत्रकार 23 नवंबर 2026, गयाजी : ​बिहार के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकारी शिक्षा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!