Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

स्ट्रिंग्स म्यूजिक केयर का छठा वार्षिक समारोह ‘स्वर साधना–2026’ भव्यता के साथ संपन्न, संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

03 Nov 2026, 11:20 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्ट्रिंग्स म्यूजिक केयर का छठा वार्षिक समारोह ‘स्वर साधना–2026’ भव्यता के साथ संपन्न, संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां - HARIDWAR, उत्तराखंड

संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार

स्ट्रिंग्स म्यूजिक केयर का छठा वार्षिक समारोह ‘स्वर साधना–2026’ भव्यता के साथ संपन्न, संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

हरिद्वार। स्ट्रिंग्स म्यूजिक केयर, हरिद्वार द्वारा 1 नवंबर 2026 को अपना छठा वार्षिक समारोह ‘स्वर साधना–2026’ हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ गुरु मंडल आश्रम, देवपुरा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नितिन गौतम जी (राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं अध्यक्ष, श्री गंगा सभा, हरिद्वार) तथा सी ए रंजीत यादव जी (संस्थापक, टेक्नो म्यूजिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री पंकज कुलश्रेष्ठ जी (पूर्व कार्यकारी निदेशक, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड, देहरादून) एवं श्री अविनाश भदौरिया जी (जिला प्रोबेशन अधिकारी) उपस्थित रहे।समारोह में संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित 236 प्रतिभागियों के सामूहिक ब्लाइंडफोल्ड गायत्री महामंत्र प्रदर्शन की वीडियो प्रीमियर रही। इस ऐतिहासिक प्रयास को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉर्ड एवं भारत बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा मान्यता प्रदान किए जाने की घोषणा भी की गई।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री राहुल अरोड़ा जी को संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन हार्मोनिका फॉर्म द्वारा ‘हरिद्वार संगीत गौरव सम्मान’ तथा इंडियन काउंसलिंग सर्विस दिल्ली, द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इंडियन हार्मोनिका फॉर्म के संस्थापक श्री गोपाल कृष्ण शर्मा जी एवं वरिष्ठ सदस्य श्री संदीप गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से राहुल अरोड़ा जी को बधाई देते हुए कहा कि संगीत केवल सुरों और ताल का संगम नहीं, बल्कि संस्कारों, संवेदनाओं और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन हरिद्वार नगरी, जहां मां गंगा की अविरल धारा सदियों से ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दे रही है, वहां बच्चों में संगीत के प्रति रुचि जगाना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर देना अत्यंत सराहनीय कार्य है।उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के ये नन्हे कलाकार ही कल देश और समाज की सांस्कृतिक पहचान बनेंगे। बच्चों को मंच देना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को सम्मानित करना किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है।दोनों ने राहुल अरोड़ा जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्ट्रिंग्स म्यूजिक केयर केवल संगीत सिखाने वाला संस्थान नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचान देने, उन्हें निखारने और संगीत के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक सराहनीय मंच बन रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राहुल अरोड़ा जी भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ संगीत और संस्कृति की इस यात्रा को आगे बढ़ाते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में प्रतिभागी कलाकार श्रीमती सुरेखा पालगय जी ने टेक्नो गिटारT जीतकर विशेष पुरस्कार अपने नाम किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विशेष योगदान देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में संस्थान के निदेशक श्री राहुल अरोड़ा जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्ट्रिंग्स म्यूजिक केयर संगीत शिक्षा के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और संगीत के माध्यम से समाज को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश,06 लोगों की मौत
Bageshwar31 Oct

बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश,06 लोगों की मौत

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat चमोली। बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून के…

पूरी खबर पढ़ें →
माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर बिल्केश्वर महादेव के नाम से विराजमान हुए भगवान शिव-साध्वी भगवती पुरी
Haridwar30 Oct

माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर बिल्केश्वर महादेव के नाम से विराजमान हुए भगवान शिव-साध्वी भगवती पुरी

माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर बिल्केश्वर महादेव के नाम से विराजमान हुए भगवान शिव-साध्वी भगवती पुरी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Oct

बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना!

# 🚨🔴 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना! ## ⚠️ बद्रीनाथ…

पूरी खबर पढ़ें →
महिलाओं के कानूनी और कार्यस्थल अधिकारों पर पणजी में एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित
North Goa30 Oct

महिलाओं के कानूनी और कार्यस्थल अधिकारों पर पणजी में एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित

पणजी: राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोवा राज्य महिला आयोग के सहयोग से पणजी में महिलाओं के कानूनी अधिकारों…

पूरी खबर पढ़ें →
चंडीघाट से बैरागी कैंप तक नए घाटों का निर्माण कराए मेला प्रशासन -स्वामी प्रबोधानंद गिरी
Haridwar29 Oct

चंडीघाट से बैरागी कैंप तक नए घाटों का निर्माण कराए मेला प्रशासन -स्वामी प्रबोधानंद गिरी

चंडीघाट से बैरागी कैंप तक नए घाटों का निर्माण कराए मेला प्रशासन -स्वामी प्रबोधानंद गिरी हरिद्वार, 29 अक्टूबर।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!