Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rajkot

बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही थी हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी।

01 Nov 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही थी हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी। - RAJKOT, गुजरात

"राजकोट से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के कालवाड रोड पर स्थित मशहूर सरजा होटल में लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने आधी रात को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

एक बर्थडे पार्टी की आड़ में होटल के अंदर कथित तौर पर शराब पार्टी चल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आयोजकों, मेहमानों और होटल स्टाफ समेत कुल 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है!"
"सूत्रों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, LCB जोन-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सरजा होटल में एक हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसकी आड़ में नियमों को ताक पर रखकर शराब पार्टी चल रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और होटल पर रेड डाल दी। इस छापेमारी के बाद से राजकोट के व्यावसायिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की संलिप्तता की जांच के लिए 92 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल कलेक्ट किए हैं, ताकि यह पुष्टि हो सके कि शराब का सेवन किया गया था या नहीं। इस पार्टी में कई जाने-माने उद्योगपति और हाई-प्रोफाइल लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिनके नाम सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।"
"फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि इस पार्टी का मुख्य आयोजक कौन था और इतनी बड़ी मात्रा में पार्टी का आयोजन किसकी शह पर हो रहा था।

डीसीपी जोन-2 समेत आला अधिकारी पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रहे हैं। क्या इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे में कुछ रसूखदार लोगों के नाम पर पर्दा डाला जाएगा या पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई?

हमारी इस खबर पर लगातार नजर बनी हुई है। राजकोट की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए बने रहिए हमारे साथ।"

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

જુનાગઢ જિલ્લાના માંગરોળમાં કગરાણા પરિવાર દ્વારા થયેલ ચક્ષુદાન
Junagadh05 Nov

જુનાગઢ જિલ્લાના માંગરોળમાં કગરાણા પરિવાર દ્વારા થયેલ ચક્ષુદાન

માંગરોળ તાલુકાના મૂળ નગીચાણા ગામના વતની અને હાલ માંગરોળના નિવાસી ગૌલોકવાસી નંદકિશોરભાઈ દુર્લભદાસ કગરાણાનું ચક્ષુદાન થયું તા.04/11/2026,બુધવાર ના…

पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા ચામુંડા માતાજી મંદિરમાં દર્શન અને આરતીના સમયમાં ફેરફાર
Surendranagar05 Nov

ચોટીલા ચામુંડા માતાજી મંદિરમાં દર્શન અને આરતીના સમયમાં ફેરફાર

દિવાળીના તહેવારને ધ્યાનમાં રાખી મંદિર ટ્રસ્ટ દ્વારા જાહેર કરાયો નવો સમય; 24 નવેમ્બરે કારતક સુદ પૂનમ નિમિત્તે વિશેષ…

पूरी खबर पढ़ें →
यशोदा मैया के रूप में मंच पर उतरीं प्रियंवदा सिंह राणा, कलाकारों के साथ दी मनमोहक प्रस्तुति
Saharanpur05 Nov

यशोदा मैया के रूप में मंच पर उतरीं प्रियंवदा सिंह राणा, कलाकारों के साथ दी मनमोहक प्रस्तुति

बेहट (सहारनपुर)। बेहट में आयोजित दीपावली महोत्सव के दौरान एक खास और मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब…

पूरी खबर पढ़ें →
htt*બનાસકાંઠા: દિવાળી પર્વ નિમિત્તે RSS પ્રેરિત ગૌસેવા ગતિવિધિ દ્વારા ૧૦ હજાર કિલોથી વધુ દેશી ગાય આધારિત શુદ્ધ મીઠાઈનું વિતરણ*
Banas Kantha04 Nov

htt*બનાસકાંઠા: દિવાળી પર્વ નિમિત્તે RSS પ્રેરિત ગૌસેવા ગતિવિધિ દ્વારા ૧૦ હજાર કિલોથી વધુ દેશી ગાય આધારિત શુદ્ધ મીઠાઈનું વિતરણ*

*બનાસકાંઠા: દિવાળી પર્વ નિમિત્તે RSS પ્રેરિત ગૌસેવા ગતિવિધિ દ્વારા ૧૦ હજાર કિલોથી વધુ દેશી ગાય આધારિત શુદ્ધ મીઠાઈનું…

पूरी खबर पढ़ें →
माननीय डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर हिरेन बारोट की अध्यक्षता में दाहोद में CDPOs की मंथली रिव्यू मीटिंग हुई*
Dahod03 Nov

माननीय डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर हिरेन बारोट की अध्यक्षता में दाहोद में CDPOs की मंथली रिव्यू मीटिंग हुई*

आज दाहोद जिले में 29/10/2026 को, माननीय डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर हिरेन बारोट की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट पंचायत, दाहोद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!