Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

दीपों ,रोशनी का पर्व दीपावली ,कार्तिक मास अमावस्या तिथि को मनाया जाता है

03 Nov 2026, 03:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दीपों ,रोशनी का पर्व दीपावली ,कार्तिक मास अमावस्या तिथि को मनाया जाता है - नागपूर, महाराष्ट्र

हमारे भारतीय हिंदू धर्म परंपरा में दीपों,रोशनी का पर्व दीपावली का विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व है। रोशनी का यह पर्व दीपावली प्रतिवर्ष कार्तिक मास अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है।

दीपावली के दिन घरों ,दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सुंदर रंग बिरंगी विद्युत बल्बों, से सजाया जाता है। इस दिन सायंकाल में श्री गणेश जी ,माता लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा की जाती है।

ऐसा माना जाता है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा आराधना करने से सुख समृद्धि, धन वैभव की प्राप्ति होती है । इस दिन घर के सभी सदस्य बच्चे, बुजुर्ग नये वस्त्र धारण करतें हैं, शाम को पूरे घर में दीपों की रोशनी की जाती है, बच्चे, बड़े फूलझड़ी, पटाखे जलातें है, खुशियां मनातें है।

इस वर्ष 2026 में रोशनी ,का यह त्योहार दीपावली 08 नवंबर रविवार के दिन मनाया जायेगा। हिंदू धार्मिक पंचांग अनुसार कार्तिक मास अमावस्या तिथि 08 नवंबर रविवार को सुबह 11:27 बजे पर प्रारंभ होकर अगले दिन 09 नवंबर सोमवार दोपहर में 12:31 बजे तक रहेगी।

08 नवंबर रविवार को शाम को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि रहेगी,अत: दीपावली, लक्ष्मी पूजन इसी दिन होगा। 08 नवंबर रविवार को माता लक्ष्मी जी और गणेश जी का पूजन समय शाम को 05:54बजे से लेकर रात में 07:50बजे तक रहेगा।

इस दौरान प्रदोष काल और वृषभ काल का भी संयोग रहेगा, जिसे कि लक्ष्मी जी के पूजन के लिए उत्तम माना जाता है । (दीपावली पूजन का समय अलग अलग शहरों ,क्षेत्रों में सूर्यास्त के अनुसार अलग अलग भी हो सकताहै।

अत: श्रद्धालु भक्तजन अपने स्थानीय
पंचांग अनुसार इसकी जानकारी प्राप्त कर लें)। दीपावली पूजन विधि= इस दिन घर की और अपने पूजन स्थल की साफ-सफाई अच्छे से कर लें।

शाम को लकड़ी के साफ चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं,और इस पर माता लक्ष्मी जी,और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें । सबसे पहले अपने गुरू, और गणेश जी का ध्यान करते हुए दीपावली पूजा शुरू करें।

पूजा में माता लक्ष्मी जी को लाल पुष्प, रोली, अक्षत, कुमकुम, अर्पित करें, और लाई, बताशे, मिठाई का भोग अर्पित करें। धूप दीप प्रज्वलित कर लक्ष्मी गणेश जी की आरती करें, परिवार की सुख शांति, सौभाग्य खुशहाली की कामना करें।

पूजा के बाद अपने घर के मुख्य द्वार और सुरक्षित जगहों पर दीपक प्रज्वलित करके रखें। प्रभू श्रीरामचंद्र के चौदह वर्ष का वनवास पूरा हो जाने पर उनके अयोध्या नगरी में वापस लौटने की खुशी के रूप में नगरवासियों नें पूरे नगर में दीप प्रज्वलित कर श्रीरामचंद्र जी का स्वागत किया था, इसी परंपरा की याद में प्रतिवर्ष कार्तिक मास अमावस्या पर दीपावली मनाया जाता है।

दीपावली पर माता लक्ष्मी जी को धन समृद्धी और गणेश जी को बुद्धि एवं शुभता का प्रतीक मानकर पूजा वंदना की जाती है। इस दिन भक्तजन अपने अपने घरों,दुकानों, व्यवसायिक स्थलों में भी लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करतें हैं।

मिठाई बांटतें हैं। 2026- दीपावली पर्व की तारीखें= 06 नवंबर शुक्रवार- धनतेरस, 07 नवंबर शनिवार- नर्क चतुर्दशी- छोटी दीवाली, 08 नवंबर रविवार- लक्ष्मी गणेश पूजन, दीपावली, 10 नवंबर मंगलवार- गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर बुधवार भाईदूज ।ऐसा माना जाता है कि दीपावली पर की गई दीपों कई रोशनी से घर में सकारात्मकता ,मंगल का आगमन होता है।

दीपावली त्योहार को अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दीपावली का पह पावन पर्व पांच दिनों तक चलता है।

यह त्योहार धनतेरस से शूरू होकर भाईदूज के दिन तक चलता है। दिपावली शूरू होने से पहले ही बाजारों, दुकानों में चहल पहल शूरू हो जाती है।

दीपावली पर लोग अपनी ईचछा अनुसार खरीदारी करतें है। दीपावली पर घरों की सजावट, धार्मिक आयोजन की रौनक भी दिखाई पड़ती है।

दीपावली पर खूब खुशियां मनायें ,उल्लास के साथ त्योहार मनाएं।. दीपावली पर अपना और दूसरों का भी ध्यान रखें, अधिक तेज आवाज वाले बमों पटाखों को न चलाएं, पटाखों के धुएं से वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तो होता है, साथ ही इंसानों और मूक जानवरों को भी इससे नुकसान हो सकता है, अत: तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहें, बच्चों को भी दूर रखें, अपना और आसपास के लोगों का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाएं।

धनतेरस, दीपावली की हार्दिक हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं। स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें खूब खुशियां मनाएं ।।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

માંગરોળ ની પૌરાણિક હવેલી શ્રી વિઠ્ઠલનાથજી રૂક્ષ્મણીજી હવેલી મા અન્નકૂટ મહોત્સવ નું સુંદર આયોજન
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Nov

માંગરોળ ની પૌરાણિક હવેલી શ્રી વિઠ્ઠલનાથજી રૂક્ષ્મણીજી હવેલી મા અન્નકૂટ મહોત્સવ નું સુંદર આયોજન

માંગરોળ ની પૌરાણિક હવેલી શ્રી વિઠ્ઠલનાથજી રૂક્ષ્મણીજી હવેલી મા અન્નકૂટ મહોત્સવ નું સુંદર આયોજન તારીખ ૯-૧૧-૨૦૨૬ સોમવાર ના…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ -बुकनापुर में आस्था का धाम बना अनिलेश्वर बजरंग बली मंदिर
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Nov

प्रतापगढ़ -बुकनापुर में आस्था का धाम बना अनिलेश्वर बजरंग बली मंदिर

बुकनापुर में आस्था का धाम बना अनिलेश्वर बजरंग बली मंदिर 2007 में हुई थी प्राण प्रतिष्ठा, पाण्डेय परिवार…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्पमित्र शेखर दयाल पाल : सापांचा खरा मित्र, नागरिकांच्या सुरक्षेसाठी सदैव तत्पर!
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Nov

सर्पमित्र शेखर दयाल पाल : सापांचा खरा मित्र, नागरिकांच्या सुरक्षेसाठी सदैव तत्पर!

सर्पमित्र शेखर दयाल पाल : सापांचा खरा मित्र, नागरिकांच्या सुरक्षेसाठी सदैव तत्पर! चिचपल्ली : चिचपल्ली गावातील रहिवासी शेखर…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | अब आपके निजी डेटा से खिलवाड़ पड़ा सकता है भारी! DPDP Act के तहत 250 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Nov

बड़ी खबर | अब आपके निजी डेटा से खिलवाड़ पड़ा सकता है भारी! DPDP Act के तहत 250 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान

🚨🔥 बड़ी खबर | अब आपके निजी डेटा से खिलवाड़ पड़ा सकता है भारी! DPDP Act के तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
सम्राट अशोक हायस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय, चिचपल्ली येथे अस्वच्छता आणि शिस्तीचा अभाव; पत्रकाराला पाहणीसाठी परवानगी नाकारली
Chandrapur02 Nov

सम्राट अशोक हायस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय, चिचपल्ली येथे अस्वच्छता आणि शिस्तीचा अभाव; पत्रकाराला पाहणीसाठी परवानगी नाकारली

सम्राट अशोक हायस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय, चिचपल्ली येथे अस्वच्छता आणि शिस्तीचा अभाव; पत्रकाराला पाहणीसाठी परवानगी नाकारली चिचपल्ली :…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रस्तावित स्टील प्लांट के विरोध में किसानों का उग्र आंदोलन: पुलिस की घेराबंदी तोड़ आष्टी चौक पर चक्का जाम, मुख्यमंत्री से वार्ता पर अड़े
Gadchiroli02 Nov

प्रस्तावित स्टील प्लांट के विरोध में किसानों का उग्र आंदोलन: पुलिस की घेराबंदी तोड़ आष्टी चौक पर चक्का जाम, मुख्यमंत्री से वार्ता पर अड़े

प्रमुख अंश (Highlights): * जयरामपुर-येणापुर परिसर के 13 गांवों के किसान भूसंपादन (भूमि अधिग्रहण) के खिलाफ सड़क पर।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!