Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी! युवा कांग्रेस ने मैहर जिलाध्यक्ष सौरव शर्मा ‘लल्ला’ को किया निलंबित*

04 Nov 2026, 12:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी! युवा कांग्रेस ने मैहर जिलाध्यक्ष सौरव शर्मा ‘लल्ला’ को किया निलंबित* - मैहर, मध्य प्रदेश

*मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई, करीब 60 पदाधिकारियों पर गिरी गाज; प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक कार्रवाई की जद में*

मैहर। संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी के निर्देशों की अनदेखी का मामला अब युवा कांग्रेस में बड़े एक्शन की वजह बन गया है। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित ‘वोट चोरी रैली’ से अनुपस्थित रहने वाले मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के करीब 60 पदाधिकारियों पर संगठन ने निलंबन की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव सहित कई जिलों के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी शामिल बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई की आंच मैहर जिले तक भी पहुंची है। मैहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष *सौरव शर्मा ‘लल्ला’* को भी संगठन ने निलंबित कर दिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन और रैली में पदाधिकारियों की उपस्थिति को लेकर संगठन ने यह कदम उठाया है।

मैहर में संगठनात्मक सक्रियता पर भी उठते रहे सवाल

*सौरव शर्मा ‘लल्ला’* का निलंबन ऐसे समय में हुआ है, जब मैहर कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में उनकी संगठनात्मक सक्रियता और जिला कांग्रेस के साथ समन्वय को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी कथित अनुपस्थिति को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। अब रैली से दूरी के मामले में हुई कार्रवाई ने स्थानीय युवा कांग्रेस की कार्यप्रणाली को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

पद बड़ा हो या जिम्मेदारी, संगठन के निर्देशों का पालन जरूरी

युवा कांग्रेस की इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब 60 पदाधिकारियों पर एक साथ हुई कार्रवाई से प्रदेशभर में संगठन के भीतर जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह भी है कि मैहर में युवा कांग्रेस की आगे की कमान किसे सौंपी जाएगी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा कौन देगा?

फिलहाल सौरव शर्मा ‘लल्ला’ के निलंबन से मैहर की युवा कांग्रेस में हलचल है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद स्थानीय संगठन में क्या बदलाव होते हैं और निलंबित पदाधिकारियों की ओर से इस मामले में क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!