Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

नवागत कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षण.

04 Nov 2026, 07:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवागत कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षण. - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

नवागत कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षण.

कार्यालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

सिंगरौली : नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने  संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन, स्थापना, ट्रेजरी, लेखा तथा आवक-जावक शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित शाखाओं में संधारित अभिलेखों, दस्तावेजों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति तथा कार्यालयीन गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर अस्थाना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों का समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करें तथा अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करें। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चंद्रपुर: आशा वर्करों को दिवाली पर 31 हजार रुपये का सानुग्रह अनुदान दिलाने के लिए भाजपा नेता की अहम पहल
Chandrapur04 Nov

चंद्रपुर: आशा वर्करों को दिवाली पर 31 हजार रुपये का सानुग्रह अनुदान दिलाने के लिए भाजपा नेता की अहम पहल

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली आशा वर्करों (Asha Workers)…

पूरी खबर पढ़ें →
धैया में 1.03 एकड़ वन भूमि और 40 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
Dhanbad04 Nov

धैया में 1.03 एकड़ वन भूमि और 40 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 3 नवंबर 2026 शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकारी भूमि…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आय बढ़ाने फसल विविधीकरण और उच्च मूल्य वाली खेती को दें बढ़ावा :- कलेक्टर
Singrauli04 Nov

किसानों की आय बढ़ाने फसल विविधीकरण और उच्च मूल्य वाली खेती को दें बढ़ावा :- कलेक्टर

किसानों की आय बढ़ाने फसल विविधीकरण और उच्च मूल्य वाली खेती को दें बढ़ावा :- कलेक्टर खाद-बीज की…

पूरी खबर पढ़ें →
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की ‘महा-नौटंकी’: क्या दिवाली बीतते ही मिठाइयां विटामिन वाली हो जाती हैं?
Basti04 Nov

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की ‘महा-नौटंकी’: क्या दिवाली बीतते ही मिठाइयां विटामिन वाली हो जाती हैं?

संपादकीय: त्योहारों पर खाद्य विभाग का 'ड्रामा'—क्या दिवाली बीतते ही जहरीली मिठाइयां बन जाती हैं 'विटामिन' की गोलियां?…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!