महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही थी टिकट; आईडी मांगने पर भागने लगी!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही थी टिकट; आईडी मांगने पर भागने लगी!
रिपोर्टर साहिल राज डिस्टिक रिपोर्टर
महाराष्ट्र से बिहार जाने वाली एक ट्रेन में एक महिला पर फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट जांचने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला रात करीब 2 बजे ट्रेन में यात्रियों को जगाकर टिकट मांगने लगी।
इस दौरान एक यात्री ने टिकट नहीं दिखाया तो महिला ने जुर्माना लगाने की बात कही और अपने बैग से एक खाली कागज निकालकर यात्री का नाम लिखने लगी। इसी बीच यात्री को शक हुआ कि महिला टीटीई की वर्दी में नहीं है। उसने महिला से पहचान पत्र (ID Card) दिखाने को कहा।
आरोप है कि महिला ने आईडी कार्ड दिखाने से इनकार करते हुए कहा कि वह अपना कार्ड किसी अधिकारी को दिखाएगी, यात्री को नहीं। इसके बाद यात्री ने सवाल किया कि आखिर रात के 2 बजे बिना वर्दी के टिकट चेक करने कौन आता है?
सवाल बढ़ते देख महिला वहां से निकलने की कोशिश करने लगी। यात्री ने उसे रोकने की कोशिश की तो महिला ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाना शुरू कर दिया। आखिरकार महिला मास्क पहनकर वहां से निकल गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 04.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर द्वारा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), भागलपुर में आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही…
पूरी खबर पढ़ें →
बीजाडांडी में अवैध पाल क्लिनिक सील; दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जब्त बंदे भारत जिले में बिना वैध चिकित्सकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया। *आवश्यक सूचना:-* दिनांक- 05.11.2026 को Kedar…
पूरी खबर पढ़ें →
न्यायालय के वारंट पर चौक पुलिस की कार्रवाई, घर से 45 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार चौक/महराजगंज। न्यायालय से जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेन्दा पुलिस की कार्रवाई, 10 बोरी अखरोट के साथ महिला गिरफ्तार, कस्टम एक्ट में मुकदमा दर्ज फरेन्दा/ महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।