गाड़ी से ईसीएम (ECM) मशीन चोरी करने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार, चोरीशुदा मशीन बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मशीन बरामद
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गाड़ी से ईसीएम मशीन चोरी करने के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान स्वदेश कुमार निवासी गांव गणेशपुरा जिला मैनपुरी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ईसीएम मशीन भी बरामद कर ली है।
घटना का विवरण:
जांचकर्ता ने बताया कि गत 21 जुलाई को गांव रामपुरा निवासी देवेंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसने अपनी गाड़ी धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में लगाई हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, गत 12-13 जुलाई की रात को गाड़ी का चालक स्वदेश कुमार गाड़ी से ईसीएम मशीन चोरी करके फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
कार्रवाई एवं बरामदगी:
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी चालक स्वदेश कुमार निवासी गणेशपुरा जिला मैनपुरी यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा ईसीएम मशीन को बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही…
पूरी खबर पढ़ें →
बीजाडांडी में अवैध पाल क्लिनिक सील; दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जब्त बंदे भारत जिले में बिना वैध चिकित्सकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
न्यायालय के वारंट पर चौक पुलिस की कार्रवाई, घर से 45 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार चौक/महराजगंज। न्यायालय से जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेन्दा पुलिस की कार्रवाई, 10 बोरी अखरोट के साथ महिला गिरफ्तार, कस्टम एक्ट में मुकदमा दर्ज फरेन्दा/ महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर ठगी की शिकार महिला को महराजगंज पुलिस ने वापस कराए 20,300 रुपये, खाते में लौटी पूरी रकम…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।