Bijnor : डीएम और अधिवक्ता के बीच विवादः बिजनौर में DM पर अभद्र व्यवहार का आरोप, वकीलों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिजनौर कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह और एक अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता रामेंद्र सिंह ने डीएम पर अभद्र व्यवहार करने और कार्यालय से बाहर जाने को कहने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में वकील कलेक्ट्रेट पहुंच गए और डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
वहीं, प्रशासन ने अधिवक्ता के आरोपों को खारिज किया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामप्यारे जायसवाल के मुताबिक, डीएम पीड़ित की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता से अकेले आने की बात कही गई, जिस पर वह नाराज हो गए और ऊंची आवाज में बात करने लगे।
रामेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह एक पीड़ित के साथ उसकी समस्या के समाधान की मांग लेकर डीएम से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान डीएम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर जाने को कहा।
सूचना पर एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एडीएम एफआर देवेंद्र पाल, एसपी सिटी डॉ.
कृष्ण गोपाल सिंह, एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामप्यारे जायसवाल ने बताया कि अधिवक्ता दो लोगों के साथ डीएम से मिलने आए थे। डीएम उनकी समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित अकेले भी आ सकते थे, क्योंकि उस समय जनसुनवाई चल रही थी। इस पर अधिवक्ता नाराज हो गए और ऊंची आवाज में बात करने लगे। प्रशासन के मुताबिक, डीएम की ओर से कोई बदसलूकी नहीं की गई। बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश जारी रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जालौन ब्रेकिंग अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप ।…
पूरी खबर पढ़ें →
आबकारी अधिनियम के मामले में फरार वारंटी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे घुटमा गांव स्थित…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVaranasi: 'ऑनलाइन खरीदारी बंद करो, फुटकर दुकानदारों को जीने दो'; वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली पदयात्राऑनलाइन…
पूरी खबर पढ़ें →
बंदे भारत न्यूज | विशेष पड़ताल वैवाहिक विवाद के बीच विकास सिंह पटेल और अंकिता सिंह की कथित…
पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 आयरनमैन 70.3 गोवा में बड़े राजा का दमदार प्रदर्शन, 113 किलोमीटर की कठिन चुनौती पूरी कर बने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।