ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अब एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर यूपीडा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुबह करीब 3 बजे किलोमीटर संख्या 209.2 पर औरैया से जालौन ईंट लेकर जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। इसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई और चालक व कंडक्टर अंदर ही फंस गए।
करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों के अवशेष बाहर निकाले जा सके।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि हादसे के बाद समय रहते फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
आखिर कहां थी एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम?
क्या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तैनात पेट्रोलिंग गाड़ियां सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए हैं?
क्या करोड़ों रुपये के टोल और सुविधाओं के दावों के बावजूद टोल प्लाजा पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी जरूरी आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं?
अगर समय रहते दमकल और एंबुलेंस पहुंच जातीं तो क्या दोनों की जान बचाने की कोई संभावना बन सकती थी?
क्या यूपीडा हादसे के बाद अपनी जिम्मेदारी तय करेगा? क्या आपातकालीन व्यवस्थाओं में हुई देरी की जांच होगी? और आखिर इस लापरवाही के लिए जवाबदेह कौन होगा?
दो परिवारों के चिराग बुझ गए, अब जवाबदेही तय होना जरूरी है।
जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 209.2 का मामला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**आगर-मालवा।** जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुसनेर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
आबकारी अधिनियम के मामले में फरार वारंटी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे घुटमा गांव स्थित…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन,रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा जारी पदोन्नति आदेश एवं वर्ष 2026 की योग्यता सूची…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVaranasi: 'ऑनलाइन खरीदारी बंद करो, फुटकर दुकानदारों को जीने दो'; वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली पदयात्राऑनलाइन…
पूरी खबर पढ़ें →
बंदे भारत न्यूज | विशेष पड़ताल वैवाहिक विवाद के बीच विकास सिंह पटेल और अंकिता सिंह की कथित…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 आयरनमैन 70.3 गोवा में बड़े राजा का दमदार प्रदर्शन, 113 किलोमीटर की कठिन चुनौती पूरी कर बने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।