04 आरक्षक (चालक) को मिला पदोन्नति प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर हुए पदोन्नत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन,रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा जारी पदोन्नति आदेश एवं वर्ष 2026 की योग्यता सूची के अनुसार आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में 04 आरक्षक (चालक) को प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र पांडेय द्वारा पदोन्नत कर्मचारियों के कंधों पर फित्ती लगाकर उन्हें नवीन पद की शुभकामनाएं दी गईं।
*पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं—*
1. श्री संतोष ठाकुर
2. श्री संतोष दुबे
3. श्री छोटे लाल साहू
4. श्री थान सिंह चंद्राकर
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी का प्रतीक है। यह बेहतर कार्य, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने के निर्देश दिए।
दीपावली के पावन पर्व पर पदोन्नति की दोहरी खुशी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदोन्नत कर्मचारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, निरीक्षक (एम) अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, उप निरीक्षक खेमराज साहू, एटीओ सुल्तान हुसैन, प्रधान आरक्षक डिगेश शर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**आगर-मालवा।** जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुसनेर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
आबकारी अधिनियम के मामले में फरार वारंटी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे घुटमा गांव स्थित…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVaranasi: 'ऑनलाइन खरीदारी बंद करो, फुटकर दुकानदारों को जीने दो'; वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली पदयात्राऑनलाइन…
पूरी खबर पढ़ें →
बंदे भारत न्यूज | विशेष पड़ताल वैवाहिक विवाद के बीच विकास सिंह पटेल और अंकिता सिंह की कथित…
पूरी खबर पढ़ें →
*अमरपाटन के ग्राम चोरखरी के पास जंगली हाथी E5 ने एक गाय पैरो से कुचलकर उतारा मौत के…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव : आवास विकास विशाल रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।