Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

Varanasi: ‘ऑनलाइन खरीदारी बंद करो, फुटकर दुकानदारों को जीने दो’; वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली पदयात्रा

04 Nov 2026, 02:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

Varanasi: 'ऑनलाइन खरीदारी बंद करो, फुटकर दुकानदारों को जीने दो'; वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली पदयात्राऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ और स्थानीय फुटकर व्यापारियों के समर्थन में बुधवार (4 नवंबर 2026) को धर्मनगरी वाराणसी की सड़कों पर समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की सहमति से प्रदेशव्यापी अभियान के तहत यह "ग्राहक जागरूकता पदयात्रा" निकाली गई।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के आह्वान पर आयोजित इस पदयात्रा का नेतृत्व वाराणसी जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।नीचीबाग से मैदागिन तक गूंजे स्थानीय व्यापार के समर्थन में नारे

यह पदयात्रा नीचीबाग स्थित डाकघर के सामने से प्रारंभ होकर मैदागिन, मालवीय मार्केट, सप्तसागर, गोविंदपुरा और ठठेरी बाजार जैसे शहर के प्रमुख पारंपरिक बाजारों से होकर गुजरी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर "ऑनलाइन खरीदारी बंद करो! फुटकर दुकानदारों को भी जीने दो" जैसे नारे लिखे हुए थे। पदयात्रा के दौरान पदाधिकारियों ने विभिन्न टोलियां बनाकर दुकानदारों, व्यापारियों और आम ग्राहकों से सीधा संपर्क किया और उनसे ऑनलाइन कंपनियों के बजाय अपने नजदीकी स्थानीय दुकानदारों से ही सामान खरीदने की अपील की।स्थानीय बाजारों से खरीदारी से मजबूत होगी क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था'

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन का सीधा और घातक असर छोटे फुटकर दुकानदारों, पारंपरिक बाजारों और उनसे जुड़े लाखों परिवारों की आजीविका पर पड़ रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे स्थानीय दुकानदार ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं देते हैं।

वहीं, प्रदेश सचिव व वाराणसी मंडल प्रभारी मुरलीधर जायसवाल ने कहा कि ग्राहक केवल सामान का खरीदार नहीं है, बल्कि वह स्थानीय अर्थतंत्र की रीढ़ है। जब कोई ग्राहक अपने क्षेत्र के बाजार से खरीदारी करता है, तो वह पैसा शहर के भीतर ही घूमता है, जिससे नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होते हैं।व्यापारियों के हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव और महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल ने स्पष्ट किया कि संगठन प्रदेश के छोटे और मध्यम व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजारों की रौनक और छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी बचाए रखने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मोहम्मद दिलशाद अहमद, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, गोपाल चौरसिया (जिला उपाध्यक्ष), धीरज कुमार गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष)मुकेश गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष), रणधीर चौधरी (जिला सचिव), नवीन सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता (युवा व्यापारी प्रतिनिधि) सहित बड़ी संख्या में समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Moradabad07 Nov

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में बोर्ड परीक्षा के लिए 80 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर, 45,391 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Sonbhadra06 Nov

सोनभद्र में बोर्ड परीक्षा के लिए 80 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर, 45,391 परीक्षार्थी होंगे शामिल

हाईस्कूल के 27,117 और इंटरमीडिएट के 18,274 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा, आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद…

पूरी खबर पढ़ें →
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से करीब ढाई साल पहले लापता हुई नाबालिग बा*लिका के अपहरण के मामले में महराजगंज की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली
ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Mahrajganj06 Nov

ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी पंजाब। अमृतसर…

पूरी खबर पढ़ें →
डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के दिए निर्देश
Mahrajganj06 Nov

डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के दिए निर्देश

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए यूपी भर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!