Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

1857 के शहीदों को समर्पित स्मारक के लोकार्पण की तैयारियां पूरी, 5 नवंबर को अंबाला में उमड़ेगा जनसैलाब : अनिल विज

04 Nov 2026, 11:36 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1857 के शहीदों को समर्पित स्मारक के लोकार्पण की तैयारियां पूरी, 5 नवंबर को अंबाला में उमड़ेगा जनसैलाब : अनिल विज - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई (1857) के शहीदों की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक के लोकार्पण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस ऐतिहासिक स्मारक का लोकार्पण करेंगे और अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग अंबाला छावनी पहुंचेंगे, क्योंकि केन्द्रीय गृह मंत्री के विचार सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है।  
विज ने आज मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इसके उपरांत,  विज ने अंबाला छावनी के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की और संबंधित अधिकारियाें को आगामी 5 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। 
विज ने कहा कि 5 नवंबर का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति देश की आजादी की पहली लड़ाई थी, जो कांग्रेस पार्टी के गठन से भी 28 वर्ष पहले लड़ी गई थी। दुर्भाग्यवश, इस ऐतिहासिक संग्राम और इसमें अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अनेक वीरों के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे।
उन्होंने कहा कि अंबाला में निर्मित शहीद स्मारक देश का ऐसा पहला स्मारक है, जो विशेष रूप से 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित है। इस स्मारक में 22 भव्य गैलरियों के माध्यम से आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उस दौर की लड़ाइयों, घटनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्मारक के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के उस इतिहास को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जो अब तक व्यापक रूप से उजागर नहीं हो पाया था।
विज ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग युद्धों और घटनाओं से जुड़े स्मारक हो सकते हैं, लेकिन 1857 की पहली आजादी की लड़ाई को समर्पित यह स्मारक अपने आप में विशेष और ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित लोग पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।

नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाएगा स्मारक
 विज ने कहा कि 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भारतीय इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है। इस संग्राम में देश के अनेक वीरों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। अंबाला में स्थापित यह स्मारक उन वीर शहीदों के योगदान और बलिदान को सम्मान देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के वास्तविक इतिहास से परिचित करवाने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि स्मारक में आधुनिक तकनीक के माध्यम से इतिहास को जिस प्रकार प्रस्तुत किया गया है, उससे युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को समझने का एक नया अनुभव मिलेगा। यह स्मारक देश के इतिहास, शौर्य, संघर्ष और बलिदान की अमूल्य विरासत को संजोने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 5 नवंबर को होने वाली रैली और शहीदी स्मारक का महत्व अंबाला ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में गांधी ग्राउंड, अंबाला छावनी पहुंचकर इस ऐतिहासिक रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश l
शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि
Kaimur (Bhabua)11 Nov

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल
Begusarai11 Nov

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल दिवाली…

पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
Kaimur (Bhabua)11 Nov

चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

कैमूर। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Nov

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ प्रदेश के तीन शहरों मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ राज्य के तीन बड़े शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इनमें…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!