Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shahdol

खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव

04 Nov 2026, 10:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव - शहडोल, मध्य प्रदेश

खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला 70 वर्षीय महिला का शव, गांव में फैली सनसनी

जैतपुर थाना क्षेत्र के चरौहनडोल गांव की घटना, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू
वंदे भारत न्यूज़ जिला रिपोर्टर शर्मा।

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौहनडोल में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव खेत के पास पानी में डूबा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका बतासिया बाई (70 वर्ष), पति स्वर्गीय मत सिंह पाव, निवासी चरौहनडोल, 3 नवंबर को खेत की ओर गई थीं। शाम को जब उनका बेटा रामदुलारे मवेशियों को चराकर घर लौटा तो मां घर पर नहीं मिलीं। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद 4 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे परिजन खेत की तरफ तलाश करने पहुंचे। वहां खेत के पास बने पानी से भरे गड्ढे में बतासिया बाई का शव मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल छा गया।

सूचना मिलने पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। मामले में अप्राकृतिक मृत्यु क्रमांक 0086/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच की कार्रवाई एएसआई रामनारायण पांडेय द्वारा की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत पानी में डूबने से हुई है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!