Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sheohar

शिवहर जिला के तरियानी थाना अंतर्गत सरवरपुर में सड़क हादसा

05 Nov 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिवहर जिला के तरियानी थाना अंतर्गत सरवरपुर में सड़क हादसा - शिवहर, बिहार

तरियानी के पोछिया में सड़क हादसा
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, सरवरपुर और पोझिया गांव में पसरा मातम।

शिवहर/तरियानी। जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सरवरपुर निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र राज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पोझिया निवासी रवीशंकर सिंह के पुत्र युवराज कुमार को नाजुक हालत में बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की डायल 112 की टीम तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस हृदयविदारक घटना से सरवरपुर और पोझिया गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही सड़क हादसे में दो युवकों की असामयिक मौत से दोनों गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत
Durg05 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…

पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न सरकारी भवनों एवं चलाए जा रहे हैं सरकारी योजनाओं का निर
Bhagalpur05 Nov

भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न सरकारी भवनों एवं चलाए जा रहे हैं सरकारी योजनाओं का निर

भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!