Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Alwar

स्वर्गीय प्रवीण भाई बोधरा को भावभीनी श्रद्धांजलि,,IFWJ जयपुर

04 Nov 2026, 10:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वर्गीय प्रवीण भाई बोधरा को भावभीनी श्रद्धांजलि,,IFWJ जयपुर - ALWAR, राजस्थान

*व्यक्ति चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं…।*

*प्रिय प्रवीण भाई बोथरा को आईएफडब्ल्यूजे परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।* 🙏💐

कल स्वर्गीय प्रवीण भाई बोथरा के परिजनों एवं बच्चों से मिलकर जीवन के उस कटु यथार्थ का अनुभव हुआ, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

जिस व्यक्ति के साथ कभी हंसते-बोलते थे, संगठन की बातें करते थे, भविष्य की योजनाएं बनाते थे, आज उसी के घर में उसकी स्मृतियां शेष हैं। वही परिवार है, वही घर है, वही अपने हैं, लेकिन वह चेहरा नहीं है, जिसकी उपस्थिति से सब कुछ पूर्ण लगता था।

परिजनों और बच्चों की आंखों में अपने प्रियजन के बिछड़ने की पीड़ा देखकर मन भीतर तक व्यथित हो उठा।

जीवन का सबसे बड़ा सत्य यही है कि इंसान चला जाता है, लेकिन उसके व्यवहार, संस्कार, प्रेम और अपनेपन की स्मृतियां कभी नहीं जातीं।

प्रवीण भाई केवल हमारे संगठन के पदाधिकारी नहीं, बल्कि एक आत्मीय साथी, सरल व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे। उनका असमय चले जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रवीण भाई, आप भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आपकी स्मृतियां, आपका अपनापन और संगठन के प्रति आपका समर्पण सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेगा।

आईएफडब्ल्यूजे परिवार इस दुःख की घड़ी में आपके परिजनों एवं बच्चों के साथ खड़ा है।

विनम्र श्रद्धांजलि।
शत-शत नमन। 🙏💐

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!