Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

सूदखोरी का बड़ा मामला , 60 हजार का लालच देकर, 18 लाख रूपये की वसूली का मामला पुलिस छापेमारी में आठ लोगों के बैंक दस्तावेज बरामद.

04 Nov 2026, 11:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सूदखोरी का बड़ा मामला , 60 हजार का लालच देकर, 18 लाख रूपये की वसूली का मामला पुलिस छापेमारी में आठ लोगों के बैंक दस्तावेज बरामद. - धनबाद, झारखंड

.

धनबाद:- सोनारडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सूदखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बहीयारडीह निवासी उदय कुमार दास ने टीकाराम महतो पर 60,000 रूo कर्ज के नाम पर बैंक का खाता , चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, उदय कुमार दास ने दो साल पहले 60 हजार रुपये कर्ज लिया था। उनका कहना है कि पूरा रकम लौटाने के बावजूद ब्याज जोड़कर 18 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। उनका आरोप है कि हरेक महीने खाते में वेतन आते ही चेक के जरिए पैसे की निकासी कर लिए जाते थे और उन्हें खर्च के लिए केवल दो से चार हजार रुपये दिए जाते थे।
3 नवंबर को कतरास थाना में कांड संख्या 286/26 का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से उदय कुमार दास के बैंक दस्तावेजों के अलावा कई अन्य बीसीसीएल कर्मियों के हस्ताक्षरयुक्त चेकबुक, पासबुक और अन्य कागजात भी बरामद किए हैं।

फिलहाल आरोपी टीकाराम महतो फरार है। पुलिस के द्वारा टीका राम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी के घर से उदय कुमार दास बैंक पास बुक, उदय कुमार दास की पत्नी बसंती देवी का पास बुक, बंगाली भुइया का हस्ताक्षरित बैंक चेक बुक, मोहन बाउरी का हस्ताक्षरित ब्लेंक चेक बुक, बसदैव रॉय का हस्ताक्षरित ब्लेंक चेक बुक, मनोज कुमार भुइया का हस्ताक्षरित ब्लेंक चेक बुक, संजय भुइया का एसबीआई का हस्ताक्षरित चेक बुक बैंक ऑफ़ इंडिया का हस्ताक्षरित सात चेक बुक कोल माइंस का खाता पास बुक बीसीसीएल का आईo डीo कार्ड एवं उमेश भुइया का हस्ताक्षरित ब्लेंक चेक बुक आरोपी के घर से पाया गया l इन बीसीसीएल कर्मियों के बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे इसकी जांच की जारही है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!