Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

76 किलो गुड़ से तोलकर नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा का किया भव्य अभिनंदन

05 Nov 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
76 किलो गुड़ से तोलकर नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा का किया भव्य अभिनंदन - NAGAUR, राजस्थान

पादूकलां। कस्बे के सैन मोहल्ले में धाधल (सेन) समाज की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा सहित जनप्रतिनिधियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान समाज की ओर से सरपंच भन्नाराम बेड़ा को 76 किलो गुड़ से तोलकर सम्मान प्रकट किया गया। समारोह में समाजबंधुओं एवं मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा, उपसरपंच प्रतिनिधि गुमानराम देवासी एवं वार्ड पंच पवन लखारा का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर सरपंच भन्नाराम बेड़ा ने समाज की ओर से मिले मान-सम्मान एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है।

समारोह में किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य मदनराम गोरा, भीयाराम बेड़ा, भीखाराम गोरा, नेमाराम भाटी, माला राम देवासी, खियाराम लोरा, सुखाराम ढाका, सुखाराम गौड़, जगदीश मेहरा, पूर्व उपसरपंच हरिश सोनी,सुनील भाटी, शिवदान माकड़ा, हिराराम जाखड़,अजीत मौहम्मद देशवाली, श्रवण सिंह, शेरसिंह, रामस्वरूप टेलर, अंकित सोनी, गोवर्धन माली, शंकरराम लखारा, मुरलीराम माकड़, सुरेश माकड़ा एवं राधाकिशन बेड़ा सहित समाज के केहरिराम सैन, ढगलचंद सैन, किशनचंद सैन, छोटूराम सैन, राजेंद्र सैन, सुभाषचंद्र सैन, उत्तमचंद सैन, नंदू सैन, राजू नाई, रमेशचंद सैन, बबलू सैन एवं संतोष सैन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैन मोहल्ले के महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और परंपरागत स्वागत की झलक देखने को मिली।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचेगी खुशियों की रोशनी, प्रियंवदा सिंह राणा ने प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत राशन किट वितरण की पहल की
Saharanpur05 Nov

दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचेगी खुशियों की रोशनी, प्रियंवदा सिंह राणा ने प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत राशन किट वितरण की पहल की

बेहट (सहारनपुर)। दीपावली के पावन पर्व पर खुशियां बांटने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के उद्देश्य से…

पूरी खबर पढ़ें →
बेहट में दीपावली महोत्सव की धूम, प्रियंवदा सिंह राणा ने किया प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा का शुभारंभ
Saharanpur05 Nov

बेहट में दीपावली महोत्सव की धूम, प्रियंवदा सिंह राणा ने किया प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा का शुभारंभ

बेहट (सहारनपुर)। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार, 4 नवंबर 2026 को बेहट स्थित जनता इंटर…

पूरी खबर पढ़ें →
> *फागोतरा, जालौर।* ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर आदा राम देवासी ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद आमतौर पर नारेबाजी और जश्न होता है, लेकिन यहाँ उल्टा हुआ। > > नवनिर्वाचित सरपंच आ
स्वर्गीय प्रवीण भाई बोधरा को भावभीनी श्रद्धांजलि,,IFWJ जयपुर
Alwar04 Nov

स्वर्गीय प्रवीण भाई बोधरा को भावभीनी श्रद्धांजलि,,IFWJ जयपुर

*व्यक्ति चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं…।* *प्रिय प्रवीण भाई बोथरा को आईएफडब्ल्यूजे परिवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!