Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

एनएसयूआई के कड़े विरोध के बाद झुका कॉलेज प्रशासन, शासकीय युवा संवाद कार्यक्रम स्थगित*

05 Nov 2026, 05:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एनएसयूआई के कड़े विरोध के बाद झुका कॉलेज प्रशासन, शासकीय युवा संवाद कार्यक्रम स्थगित* - धमतरी, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू धमतरी मो. नं. 9131340270

धमतरी
शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में 05 नवंबर को प्रस्तावित “युवा संवाद” कार्यक्रम को एनएसयूआई के कड़े विरोध के बाद स्थगित कर दिया गया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय का शासकीय कार्यक्रम होने के बावजूद इसे भाजयुमो के राजनीतिक कार्यक्रम का रूप देने की कोशिश की जा रही थी, जिसका संगठन ने पुरजोर विरोध किया।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम की वास्तविक प्रकृति की जानकारी ली। इस दौरान स्पष्ट हुआ कि कार्यक्रम महाविद्यालय का शासकीय आयोजन था, लेकिन एनएसयूआई के अनुसार आयोजन की रूपरेखा और उसमें राजनीतिक दल के प्रभाव को लेकर गंभीर आपत्तियां थीं। संगठन ने सवाल उठाया कि शासकीय महाविद्यालय के मंच का उपयोग किसी राजनीतिक दल के प्रचार अथवा राजनीतिक गतिविधियों के लिए क्यों किया जा रहा है।

मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और महाविद्यालय प्रशासन के बीच तीखी बहस हुई। संगठन का आरोप है कि महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष अजय फत्तेलाल ध्रुव कार्यक्रम आयोजित कराने पर अड़े हुए थे, जबकि प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम स्थगित किए जाने की बात सामने आ चुकी थी।

विरोध के दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई और भाजपा कार्यकर्ता महाविद्यालय परिसर में मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के चलते तनाव की स्थिति निर्मित हुई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन भी मौके पर पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लगभग 2 से 3 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। अंततः महाविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया। प्राचार्य ने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न होने देने का आश्वासन भी दिया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र है, न कि किसी राजनीतिक दल का प्रचार मंच। शासकीय संस्थानों की गरिमा, निष्पक्षता और विद्यार्थियों के हितों से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनएसयूआई आगे भी शिक्षा के मंदिर को राजनीतिकरण से बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

एनएसयूआई के अरविन्द यादव एवं राकेश नेताम ने इस पूरे मामले में स्थानीय सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम की उपेक्षा किए जाने पर भी सवाल उठाए। संगठन का कहना है कि शासकीय महाविद्यालय के कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमापूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए और किसी भी राजनीतिक दल को संस्थान के मंच पर अनुचित प्रभाव स्थापित करने का अवसर नहीं मिलना चाहिए।

इस दौरान एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष NSUI अरविन्द यादव
शहर अध्यक्ष nsui नगरी राकेश नेताम
जिला उपाध्यक्ष NSUI भावेश चन्दनिया
विधानसभा महासचिव NSUI लाकेशवर साहू
सुखराम नागे अध्यक्ष nsui लक्ष्य तिवारी
भोजराज नवरंग गुंजन मरकाम बीरेंद्र साहू तेजू नेताम अमन टंडन रोजल लहरे कुलेश्वर भारती प्रीतम कश्यप भोजराज साहू दर्जनों एन एस यू आई कार्यकर्ता उपस्थित रहे….

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धमतरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट: शहर में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने संभाली कमान, बाजार क्षेत्रों में की पैदल पेट्रोलिंग
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत
Durg05 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…

पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न सरकारी भवनों एवं चलाए जा रहे हैं सरकारी योजनाओं का निर
Bhagalpur05 Nov

भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न सरकारी भवनों एवं चलाए जा रहे हैं सरकारी योजनाओं का निर

भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
(छ.ग.)महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा अपडेट: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जानिये कौन है रवि उप्पल
Dhamtari05 Nov

(छ.ग.)महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा अपडेट: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जानिये कौन है रवि उप्पल

रायपुर 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को एक और…

पूरी खबर पढ़ें →
दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचेगी खुशियों की रोशनी, प्रियंवदा सिंह राणा ने प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत राशन किट वितरण की पहल की
Saharanpur05 Nov

दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचेगी खुशियों की रोशनी, प्रियंवदा सिंह राणा ने प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत राशन किट वितरण की पहल की

बेहट (सहारनपुर)। दीपावली के पावन पर्व पर खुशियां बांटने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के उद्देश्य से…

पूरी खबर पढ़ें →
बेहट में दीपावली महोत्सव की धूम, प्रियंवदा सिंह राणा ने किया प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा का शुभारंभ
Saharanpur05 Nov

बेहट में दीपावली महोत्सव की धूम, प्रियंवदा सिंह राणा ने किया प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा का शुभारंभ

बेहट (सहारनपुर)। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार, 4 नवंबर 2026 को बेहट स्थित जनता इंटर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!