नगरी एवं मगरलोड में 1.46 लाख रूपये के अवैध पटाखे जब्त, बिरेझर में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार*

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू धमतरी मो नं. 9131340270
धमतरी
पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार तथा बिना वैध लाइसेंस पटाखों के भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना नगरी, थाना मगरलोड एवं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*कार्यवाही का विवरण -*
*1. थाना नगरी – 1,30,000/-रूपये के अवैध पटाखे जब्त*
ग्राम फरसिया में घर स्थित दुकान में बिना वैध लाइसेंस पटाखों का भंडारण एवं विक्रय किए जाने की सूचना पर निरीक्षक उमेश पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके से आरोपी उदित नारायण सिन्हा,पिता जीवन लाल,निवासी फरसिया के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के लगभग 1,30,000/- रूपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2026, धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
*आरोपी का नाम* उदित नारायण सिन्हा,पिता जीवन लाल,निवासी फरसिया, थाना-नगरी, जिला धमतरी (छ०ग०)
*2. थाना मगरलोड – 16,500/-रुपये के अवैध पटाखे बरामद**
भरदा मार्ग स्थित बेकरी भंडार एवं किराना स्टोर्स में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी भानूप्रताप साहू पिता धनीराम साहू(उम्र 36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, मगरलोड के कब्जे से एक कार्टून में रखे विभिन्न कंपनियों के 16,500/-रूपये मूल्य के अवैध पटाखे बरामद कर जब्त किए गए।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*आरोपी का नाम* भानूप्रताप साहू पिता धनीराम साहू(उम्र 36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03,मगरलोड, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
**3. चौकी बिरेझर – अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार**
ग्राम कंचना नाला पुल के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी
प्रेम कुमार चतुर्वेदी पिता पंचराम चतुर्वेदी (उम्र 20 वर्ष), निवासी कंचना को अवैध रूप से देसी शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 11 पौवा देसी शराब, कीमत 1,100/-रूपये एवं बिक्री रकम 150/-रूपये, कुल 1,250/-रूपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 375/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*आरोपी का नाम*
प्रेम कुमार चतुर्वेदी पिता पंचराम चतुर्वेदी (उम्र 20 वर्ष), निवासी कंचना, चौकी बिरेझर,ज
थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
*धमतरी पुलिस की आम नागरिकों से अपील*
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों एवं अन्य विस्फोटक सामग्री का भंडारण या क्रय-विक्रय न करें।
अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
*त्योहारी सीजन में आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







