पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के गंभीर मामलों में वांछित आरोपी के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की तेज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पॉक्सो और बीएनएस के आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी, नोटिस चस्पा; तलाश जारी
कोल्हुई, महराजगंज।
पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के गंभीर मामलों में वांछित आरोपी के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराई और धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस चस्पा किया।
पुलिस के अनुसार, बभनी खुर्द निवासी अली रजा उर्फ सलमान के खिलाफ कोल्हुई थाने में मु0अ0सं0 132/2026 दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64, 76, 137(2), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के घर के साथ-साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी नोटिस चस्पा किया। इसके अलावा मुनादी कराकर स्थानीय लोगों को कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश जारी है। धारा 84 बीएनएस के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी पर कानूनी शिकंजा और कस गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे…
पूरी खबर पढ़ें →

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, गौरगंज में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।