Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gorakhpur

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, गौरगंज में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

05 Nov 2026, 08:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, गौरगंज में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - GORAKHPUR, उत्तर प्रदेश

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, गौरगंज में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश, थाना प्रभारी ने व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
गौरगंज / गोरखपुर। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को देखते हुए थाना बेलघाट पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और व्यापारिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। इसी क्रम में गुरुवार को बेलघाट पुलिस ने ग्राम गौरगंज स्थित बाजार और विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों से संवाद किया।

इस दौरान हल्का प्रभारी संतोष कुमार बाजपेई और कांस्टेबल फैजान अफसर ने बाजार की विभिन्न दुकानों का एक-एक कर जायजा लिया। पुलिस टीम ने दुकानदारों एवं व्यापारियों से बातचीत कर त्योहार के दौरान सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी तथा उन्हें सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस ने विशेष रूप से सराफा दुकानदारों को अपनी दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और घटना होने की स्थिति में आवश्यक जानकारी जुटाने में मदद मिल सकती है। पुलिस टीम ने व्यापारियों को सलाह दी कि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में अधिक भीड़ होने की संभावना रहती है।

ऐसे में दुकानदार अपनी दुकानों, नकदी और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें। किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

उन्होंने कहा कि चोरी, लूट या किसी अन्य अप्रिय घटना की आशंका होने पर व्यापारी बिना देर किए पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीम ने व्यापारियों से आपसी सहयोग बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की।

बेलघाट पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एसडीएम ने किया संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया का औचक निरीक्षण
Dhanbad05 Nov

एसडीएम ने किया संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया का औचक निरीक्षण

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 5 नवंबर 2026 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Gorakhpur05 Nov

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे…

error: Content is protected !!