हर घर नल से जल योजना के तहत बड़ों देव अगर क्षेत्र के सभी गांव में एक माह में कार्य पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति सुनीश करें डॉक्टर मीणा

// समाचार/ 03/
स्थान- आगर मालवा
जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए
*हर घर नल से जल योजना के तहत् बड़ौद एवं आगर क्षेत्र के सभी गांवों में एक माह में कार्य पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें – डॉ. मीना *
गांवों में समूह जल प्रदाय योजना के कार्य पूरा करवाने में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें- विधायक गेहलोत
*जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न*
आगर-मालवा, 05 नवम्बर/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक श्माधव सिंह मधु गेहलोत, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, किसान नेता डूंगर सिंह सिसौदिया, विक्रम सिंह, गोवर्धन सिंह, सरपंच नेपाल सिंह सहित समिति के सदस्यगण एवं जिलाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 108 गांवों की ग्रामीण नल जल योजनाओं का कार्य पूर्ण कर योजनाएं ग्राम पंचायतों को स्थानांतरित कर दी गई है और इन गांवों में जलापूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। जल निगम द्वारा 372 गांवों में समूह जल प्रदाय योजना का कार्य किया जा रहा है। इनमें से 130 गांवों में कार्य पूर्ण कर नियमित जलापूर्ति की जा रही है। 35 अन्य गांवों में जलापूर्ति की टेस्टिंग का कार्य जारी है। इस माह 60 से अधिक गांवों में नल से जल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बड़ौद क्षैत्र में अल्प वर्षा एवं आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए जल निगम मानव संसाधन एवं उपकरणों की संख्या बढ़ाकर एक माह में बड़ौद एवं आगर के शेष सभी गांवों में योजना का कार्य पूर्ण कर हर घर नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने तिथिवार ग्रामवार वर्क प्लान तैयार कर उसका पालन सुनिश्चित करने और योजना का सम्पूर्ण कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
विधायक मधु गेहलोत ने योजना के कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल निगम के अधिकारी एक-एक ग्राम का चयन कर उसमें योजना का शेष सभी कार्य पूरा करवाएं, उसके बाद ही अन्य गांव में योजना के कार्य को हाथ में लें। यदि किसी गांव में कोई समस्या ग्रामीणों की ओर से आती है, तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों एवं ग्राम के प्रबुद्धजनों का सहयोग लें, जिस दिन यदि किसी गांव में जल निगम की टीम काम के लिये जाती है, तो उस दिन विधायक एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी ग्राम में बुलाकर उनके सहयोग से योजना का कार्य उसी दिन पूरा कर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करें।
बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि वे नवीन नलकूप खनन के प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति वास्तविक आवश्यकता का आंकलन सत्यापन करने के बाद ही संबंधित गांव में नवीन नल कूप खनन का समिति से अनुमोदन प्राप्त कर नलकूप खनन करवाएं। जनपद सीईओ को निर्देश दिए गए कि वे शालाओं को प्रदत्त 15-15 हजार रूपए की राशि का उपयोग स्कूलों में स्थापित नल स्टेण्ड की मरम्मत एवं सुधार के कार्य में भी करें। कलेक्टर ने सभी शासकीय भवनों, आंगनवाड़ी, स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों में जल निगम के माध्यम से अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन उपलब्ध करवाकर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जल निगम अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने आगामी बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक को भी उपस्थित रहने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







