Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 80 हजार की रिश्वत मांगने वाले महिला बाल विकास के दो अधिकारी 30 हजार लेते गिरफ्तार लोकायुक्त का बड़ौद में बड़ा ट्रैप; परियोजना अधिकार

05 Nov 2026, 07:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 80 हजार की रिश्वत मांगने वाले महिला बाल विकास के दो अधिकारी 30 हजार लेते गिरफ्तार लोकायुक्त का बड़ौद में बड़ा ट्रैप; परियोजना अधिकार - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा।** महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायिका पद पर नियुक्ति के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ौद में कार्रवाई करते हुए विभाग के परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया।

**80 हजार से शुरू हुई मांग, 60 हजार में तय हुआ सौदा**

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, बड़ौद के विनायगा निवासी बहादुर लोहार पिता नारायण सिंह लोहार ने 4 नवंबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसकी पत्नी रामू की महिला एवं बाल विकास परियोजना में सहायिका पद पर नियुक्ति के एवज में परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची द्वारा 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायतकर्ता के आग्रह पर रिश्वत की रकम 60 हजार रुपए तय हुई। इसमें पहली किश्त के रूप में 30 हजार रुपए देना तय किया गया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को जैसे ही दोनों आरोपियों ने 30 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया।

**लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई**

यह कार्रवाई विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक उज्जैन विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई।

ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक शिव कुमार शर्मा, संदीप राव कदम, विशाल रेशमिया तथा सहायक ग्रेड-3 रश्मि महेश्वरी एवं सुनीता चौधरी शामिल रहे।

**भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्रकरण दर्ज**

लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। नियुक्ति जैसी प्रक्रिया में रिश्वत की मांग के इस मामले ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!