Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

मैहर में सुरों का महाकुंभ: उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह की तैयारियां तेज!

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मैहर में सुरों का महाकुंभ: उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह की तैयारियां तेज! - मैहर, मध्य प्रदेश

मैहर में आगामी 13, 14 और 15 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 'उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह' की भव्य तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और अपर कलेक्टर श्री रोशन राय की गरिमामयी उपस्थिति में अधिकारियों व स्थानीय समिति के सदस्यों के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

समारोह की मुख्य विशेषताएं:
• 12 नवंबर (शाम 7 बजे): 'पुर्वरंग' कार्यक्रम, जिसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।
• 13, 14 व 15 नवंबर (शाम 7 बजे): मुख्य संगीत समारोह, उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में सुरों की महफिल सजेगी।
• 14 और 15 नवंबर (सुबह): 'हेरिटेज वॉक' का विशेष आयोजन, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा मां शारदा देवी मंदिर की पौराणिक कथाओं और आल्हा अखाड़े के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराया जाएगा।
• 12 से 15 नवंबर: 'फूड फेस्टिवल' का तड़का, जहाँ दर्शक विंध्य, मैहर और मध्यप्रदेश के पारंपरिक लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाले संगीत प्रेमियों और छात्रों के लिए रहने, खाने और आवागमन की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रीवा, सतना, जबलपुर, भोपाल, बनारस और जयपुर सहित देश-प्रदेश के कला व शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को इस महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
आइए, मैहर की इस पावन और संगीत शिल्पी की धरा पर सुरों के इस उत्सव का आनंद लें!

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!