12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, प्रशासनिक और बैंक अधिकारियों के साथ हुई प्री-ट्रायल बैठक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला
विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) बीरेन्द्र कुमार ने की। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र नाथ सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित और सुलह योग्य मामलों का निस्तारण कराने पर चर्चा की गई। जनपद न्यायाधीश की ओर से बैंक और विद्युत विभाग के अधिकारियों को ओटीएस योजना से संबंधित मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, नोडल अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को निर्देशित किया कि पैरालीगल वॉलंटियर्स के माध्यम से न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, तहसील, बैंक और हाट-बाजार सहित सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने आमजन को लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकने वाले
मामलों की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मथुरा से पधारे प्रख्यात कथा वाचक विजय कौशल जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीराम के…
पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णनगर में महेंद्र पार्क के पास पुलिस ने लावारिस हालत में सेक्स टॉय…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ० अभिषेक कुमार महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा बिसुनपुर के पास अनियंत्रित स्कोर्पियो सड़क के नीचे गिरी लोगों को आई हल्की…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम चलाये जा रहे जेडएफडी (Zero Fatality District)…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।