Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

मथुरा से पधारे प्रख्यात कथा वाचक विजय कौशल जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, त्याग, मर्यादा और आदर्शों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान पूरा पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। विशाल पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने भी पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, आयोजित विशाल भंडारे में करीब आठ हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजनकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष अपने पिता स्वर्गीय बलराम सिंह की स्मृति में श्रीराम कथा का आयोजन कराते हैं। उनका उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों और मर्यादित जीवन का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद शक्ति प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि समाज के लोगों को आपस में जोड़कर रखना है। पिछले कई वर्षों से यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है। फिलहाल, सेमरहना गांव में सात दिनों तक चली श्रीराम कथा का समापन भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। विशाल भंडारे में हजारों लोगों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar06 Nov

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ० अभिषेक कुमार महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!