Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

टेंपू से दुकान के इलेक्ट्रिक समान एवं साइकिल चोरी के संबंध में सनहा दर्ज करने हेतु आवेदन

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टेंपू से दुकान के इलेक्ट्रिक समान एवं साइकिल चोरी के संबंध में सनहा दर्ज करने हेतु आवेदन - गया, बिहार

सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,
थाना – टिकारी, जिला – गया (बिहार)।

विषय: टेंपो से दुकान के इलेक्ट्रिक सामान एवं साइकिल चोरी होने के संबंध में सनहा दर्ज करने हेतु आवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं मो. जफर बारी अंसारी,पिता_ स्व. मो. मसूद आलम, महल्ला_तिताई गंज, पोस्ट+ थाना_टिकारी, जिला गया का रहने वाला हूं ।

महोदय, दिनांक 04 नवंबर 2026 को रात करीब 10:35 बजे मैं गया रेलवे स्टेशन से अपनी दुकान के इलेक्ट्रिक सामान लेकर टेंपो के माध्यम से टिकारी के लिए रवाना हुआ था। टेंपो चालक ने मेरा सामान टेंपो की छत पर रख दिया था। रास्ते में एक स्थान पर तीन व्यक्ति खड़े मिले, जहां टेंपो चालक ने गाड़ी रोक दी। मुझे संदेह है कि टेंपो चालक की मिलीभगत से उक्त तीन व्यक्तियों ने टेंपो पर रखे बैग से दुकान के इलेक्ट्रिक सामान की चोरी कर ली।

जब मैं टिकारी बस स्टैंड पहुंचा और टेंपो से अपना सामान उतारने लगा, तो रास्ते में कुछ सामान नीचे गिरा हुआ मिला। उसे उठाकर बैग में रखने के बाद मैं अपनी दुकान पर पहुंचा। दुकान पर सामान की जांच करने पर पता चला कि बैग से करीब 5,000 रुपये मूल्य के इलेक्ट्रिक सामान गायब हैं।

इसके बाद दिनांक 05 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे मैं चोरी हुए सामान की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी साइकिल से गुप्ता फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक इनवर्टर एंड बैटरी हाउस की दुकान पर गया, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। मैंने अपनी साइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर दी और सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाने लगा। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मेरी साइकिल भी चोरी कर ली। साइकिल चोरी की पूरी घटना गुप्ता फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक इनवर्टर एंड बैटरी हाउस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस प्रकार पहले टेंपो में रखे बैग से करीब 5,000 रुपये मूल्य के इलेक्ट्रिक सामान की चोरी हुई और उसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाने के दौरान मेरी साइकिल भी चोरी कर ली गई।

अतः श्रीमान से विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त मामले में सनहा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। टेंपो चालक एवं रास्ते में मिले तीनों संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर मामले की जांच की जाए तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साइकिल चोर की पहचान कर चोरी हुई साइकिल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।

भवदीय

नाम: मो.जफर बारी अंसारी, पिता_स्व.मो मसूद आलम
पता: टिकारी, जिला गया
मोबाइल नंबर: …9661364966……………..
दिनांक: 05 नवंबर 2026
हस्ताक्षर: ………………..

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
थाना भवानीगंज पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा भवानीगंज में पैदल गश्त/चेकिंग किया ग
error: Content is protected !!