Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

रिवारा में कल स्वामित्व प्रमाण पत्र बाँटेंगे विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिवारा में कल स्वामित्व प्रमाण पत्र बाँटेंगे विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी - मैहर, मध्य प्रदेश

मैहर, 5 नवंबर। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी कल 6 नवंबर, शुक्रवार को ग्राम रिवारा में स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों को उनके आबादी भूखंडों के स्वामित्व पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

राजस्व विभाग का यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भवन रिवारा में होगा, जिसमें विधायक श्री चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधायक श्री चतुर्वेदी ने मैहर विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली स्वामित्व योजना के पंजीयन प्रमाण पत्र वितरण में मैहर जिला प्रदेश में प्रथम रहा है।

उन्होंने इसका श्रेय समय-सीमा में काम करने वाले जनप्रतिनिधियों, राजस्व अधिकारियों और आम जनता के सहयोग को दिया। विधायक श्री चतुर्वेदी ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि जो पात्र हैं, वे आगे आकर इस योजना का लाभ उठाएं और भूमि स्वामी बनें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
थाना भवानीगंज पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा भवानीगंज में पैदल गश्त/चेकिंग किया ग
error: Content is protected !!