महासभा का दशहरा मिलन व शस्त्र पूजन संपन्न पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह सहित समाज के गणमान्य जुटे, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महोबा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शहर के कृष्णा मंडपम में दशहरा मिलन एवं पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह पूरी भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे क्षत्रिय बंधुओं ने विधि-विधान से शस्त्रों का अर्चन कर समाज की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और आत्मसम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया।
समारोह में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह (नाना), क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सेंगर, कल्याण सिंह, चरखारी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, पूर्व प्रधान कृष्णराज सिंह परमार, विश्वनाथ सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और अजय सिंह सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शस्त्र पूजन क्षत्रिय परंपरा में धर्म, राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा का प्रतीक है।
वर्तमान समय में समाज की संगठित शक्ति ही सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को भावी पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंचा सकती है। वक्ताओं ने आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया।
समारोह के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देकर एकता और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पूर्व विधायक विनय तिवारी ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटे बधाई कार्ड गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा।* दीपावली का पर्व था। पूरा गांव दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था। कहीं आंगन में दीपों…
पूरी खबर पढ़ें →
#SawaiMadhopur गोपाल जी मंदिर में आतिशबाजी मार्केट का शुभारंभ, पार्षद विनोद जैन ने किया उद्घाटन #सवाईमाधोपुर। दीपावली पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
दीपावली के अवसर पर गोपाल जी मंदिर शहर सवाई माधोपुर में लगने वाले आतिशबाजी मार्केट का आज विधिवत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने प्रभागीय…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।