बरगदपुरवा में तेंदुए ने ली 7 साल की पूनम की जान, PHC में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


* बरगदपुरवा में तेंदुए ने ली 7 साल की पूनम की जान, PHC में डॉक्टर ने किया मृत घोषित*
राकेश कुमार चौहान पत्रकार वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी चैनल बहराइच
जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारीकोट के बरगदपुरवा गांव में तेंदुए के हमले ने 7 वर्षीय मासूम पूनम पुत्री अरुण कुमार की जान ले ली। घर के आंगन में खेल रही पूनम को तेंदुआ करीब 300 मीटर दूर उठा ले गया था।
बताया जा रहा है कि पूनम आंगन में खेल रही थी, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और उसे उठाकर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर आए, लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर गायब हो चुका था। गांव के सैकड़ों लोग लाठी-डंडा लेकर बच्ची की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद बच्ची मिली, जिसके बाद परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि इस बच्ची के अलावा परिवार में दो और लड़के हैं। बड़ा लड़का अंकुशराज 5 वर्ष का है, जबकि छोटा लड़का ध्यानू महज 2 वर्ष का है। तीनों में पूनम सबसे बड़ी थी। मासूम की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी राम गोविन्द वर्मा, कारीकोट चौकी इंचार्ज अवनीश शुक्ला और कांस्टेबल प्रमोद पाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
लेकिन घटना के करीब 2 घंटे बाद तक वन विभाग के कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। रेंजर का नंबर भी नहीं लगा। वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। l
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पूर्व विधायक विनय तिवारी ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटे बधाई कार्ड गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा।* दीपावली का पर्व था। पूरा गांव दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था। कहीं आंगन में दीपों…
पूरी खबर पढ़ें →
#SawaiMadhopur गोपाल जी मंदिर में आतिशबाजी मार्केट का शुभारंभ, पार्षद विनोद जैन ने किया उद्घाटन #सवाईमाधोपुर। दीपावली पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
दीपावली के अवसर पर गोपाल जी मंदिर शहर सवाई माधोपुर में लगने वाले आतिशबाजी मार्केट का आज विधिवत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने प्रभागीय…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।