Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

पादू कला सरपंच भन्नाराम बेड़ा ने किया पदभार ग्रहण

07 Nov 2026, 10:27 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पादू कला सरपंच भन्नाराम बेड़ा ने किया पदभार ग्रहण - NAGAUR, राजस्थान

पादूकलां। कस्बे में पुराना पुलिस थाना के सामने स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ।

साधु-संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।

समारोह में जोगेश्वर धाम के महंत योगी पर्वतनाथजी महाराज का सानिध्य रहा। उनके सानिध्य में नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा, उपसरपंच मैना देवी देवासी एवं वार्ड पंचों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पंडित रामावतार सारस्वत ने गौरी-गणेश एवं मां सरस्वती की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करवाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभ मुहूर्त में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पदभार संभाला।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा, कनिष्ठ सहायक ताराचंद फड़ौदा एवं पटवारी बलराम ताड़ा ने आवश्यक प्रक्रिया पूरीकरवातेहुएनवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पदभार ग्रहण करवाया।

समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा एवं उपसरपंच मैना देवी देवासी का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा, 24 घंटे सेवा के लिए रहूंगा तत्पर:भन्नाराम बेड़ा
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस जनता ने अपना अमूल्य समर्थन और विश्वास देकर उन्हें सरपंच की कुर्सी पर बिठाया है, वे उन सभी मतदाताओं एवं ग्रामीणों के हृदय से आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

गांव के विकास एवं जनहित केकार्योंकोप्राथमिकता देते हुए प्रत्येक ग्रामीण की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलेंगे और जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर खड़े रहेंगे।पूर्व प्रधानों, पूर्व उपसरपंच एवं गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत समारोह में पूर्व प्रधान मोतीराम बेड़ा, पूर्व प्रधान उगमादेवी गोरा, पूर्व उपसरपंच हरीश सोनी, अंकित सोनी, किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य मदनराम गोरा, भीयाराम बेड़ा, हाजी गफ्फार मोहम्मद गोरी, लक्ष्मणराम मेहरा, भारुराम बेड़ा, बक्साराम बेड़ा, हीराराम जाखड़, बक्साराम दुस्तावा, अहमद अली सिपाही, अकबर मोहम्मद देशवाली, महबूब अली गोरी, निदा मोहम्मद, जावेद कुरैशी, राजूराम मिलु, सद्दाम भाटी, धर्माराम, नदाराम माकड़, श्यामलाल जांगिड़, नरेंद्र तिवारी, पवन लखारा, सुरेश लोरा, मुरली माकड़, मोइनुद्दीन, मोइन खान, चुतराराम, रामस्वरूप भाटी, नरेंद्र माली, सुशील माकड़, नेमाराम माली, झूमरराम बेड़ा, रामस्वरूप टेलर, ओमप्रकाश देवासी, गुमानराम देवासी, मालाराम देवासी, नूप सेन, ईश्वरचंद्र शर्मा, चैनाराम दुस्तावा, महेंद्र गोरा, खियाराम लोरा, रिछपाल अकोदिया, गजेंद्र गोरा, सुनील भाटी, गोवर्धन भाटी, कैलाशचंद्र हरिजन, बिसाराम बावरी, चांदमल बावरी, गिरधारीलाल, मूलाराम रैदास, भूषण सिंह सिसोदिया, सरवन सिंह, शंकरलाल लखारा, धर्माराम गोदारा, दीपक गोरा एवं टीपू सुल्तान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।समारोह में ग्रामीण युवा शक्ति एवं महिला शक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच,उपसरपंच एवं वार्ड पंचों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ग्रामीणों ने नई पंचायत से गांव में विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई। फोटो कैप्शन पादूकलां।

कस्बे के पुराना पुलिस थाना के सामने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण करते नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा व उपसरपंच मैना देवी देवासी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો
Surat07 Nov

વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો

વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો અંડરગ્રાઉન્ડ વીજલાઇન, પીવાના પાણીની સુવિધા, બે…

पूरी खबर पढ़ें →
વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો
Surat07 Nov

વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો

વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો અંડરગ્રાઉન્ડ વીજલાઇન, પીવાના પાણીની સુવિધા, બે…

पूरी खबर पढ़ें →
વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો
Surat07 Nov

વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો

વાંઝ ગામમાં મહિલા સરપંચ હીનાબેન પટેલના પાંચ વર્ષના કાર્યકાળમાં વિકાસનાં અનેક કાર્યો અંડરગ્રાઉન્ડ વીજલાઇન, પીવાના પાણીની સુવિધા, બે…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!