Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

धनतेरस पर राबर्ट्सगंज में उमड़ा जन सैलाब बाजारों में ख़रीददारी की धूम जाम से यातायात प्रभावित

06 Nov 2026, 08:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनतेरस पर राबर्ट्सगंज में उमड़ा जन सैलाब बाजारों में ख़रीददारी की धूम जाम से यातायात प्रभावित - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

खबर सोनभद्र से।

धनतेरस पर रॉबर्ट्सगंज बाजार में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर सजावटी लाइटों की दुकानों पर दिखी भारी भीड़।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित धर्मशाला और आसपास के बाजारों में धनतेरस के पावन अवसर पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। दीपोत्सव के पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजा सामग्री, दीपक, झालर और आकर्षक सजावटी लाइटों की दुकानों पर लोगों की खूब चहल-पहल दिखाई दी।

धनतेरस के अवसर पर परंपरा के अनुसार खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। खासकर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बाजार में हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। वहीं, ग्राहकों की बढ़ती भीड़ के चलते मुख्य बाजार में जगह-जगह यातायात का दबाव और जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिली।

दीपावली के स्वागत में सजी दुकानों और रंग-बिरंगी रोशनी ने पूरे बाजार को आकर्षक रूप दे दिया। लोगों के चेहरों पर त्योहार की खुशी और घरों को सजाने की उत्सुकता साफ नजर आई।

धनतेरस केवल खरीदारी का पर्व ही नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। इसी उत्साह के साथ सोनभद्र के बाजारों में दीपोत्सव की रौनक अपने चरम पर दिखाई दी।

वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी

दीपक सिंह पटेल
ब्यूरो चीफ, सोनभद्र

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का भरोसा
Mahrajganj06 Nov

दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का भरोसा

दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का…

पूरी खबर पढ़ें →
अंबारी के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल
Azamgarh06 Nov

अंबारी के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

अंबारी के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया सम्मानित
Kheri06 Nov

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया सम्मानित

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!