धनतेरस-दीपावली सड़कों पर उतरा पुलिस बल त्योहारों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पुरन्दरपुर – त्योहारों को लेकर पुरंदरपुर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कई इलाकों में निकला फ्लैग मार्च
धनतेरस-दीपावली सड़कों पर उतरा पुलिस बल त्योहारों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
महराजगंज। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में थाना पुरंदरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस का फ्लैग मार्च रानीपुर, पुरंदरपुर, सोहरवालिया, सुधारपुर, समरधीरा चौराहा, हरिया रघुवीर, मोहनापुरा, लालाइन पैसिया और लक्ष्मीपुर बाजार समेत विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मऊ । *धनतेरस व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मऊ । *धनतेरस व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना…
पूरी खबर पढ़ें →
तिवारी कंप्यूटर के संचालक के द्वारा दी गई दीप उत्सव पर्व की शुभकामनाएं तिवारी कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के…
पूरी खबर पढ़ें →
જૂનાગઢ તા. ૦૬-૧૧-૨૦૨૬ જૂનાગઢની સેવાભાવી સંસ્થા ગિરનારી ગ્રુપ દ્વારા પાંચ દિવસીય દિવાળી પર્વની અનોખી અને સેવાભાવી પ્રવૃત્તિઓ સાથે…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : तहसील क्षेत्र के ग्राम जमालपुर जेड़ा में मंदिर निर्माण को लेकर भूमि विवाद फिर से प्रशासनिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।