दीपावली की शुभकामनाएं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*जिला कलक्टर काना राम ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं*
*पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण के सफल आयोजन पर मतदाताओं का जताया आभार; स्वदेशी उत्पाद अपनाने एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील*
*सवाई माधोपुर, 6 नवम्बर।* जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के पावन पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
जिला कलक्टर ने पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के सफल आयोजन पर मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, निर्वाचन कार्मिकों एवं पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी चतुर्थ चरण में सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
उन्होंने जिलेवासियों से स्थानीय कलाकारों और कुम्भकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीपक एवं स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। साथ ही, प्रदूषण कम करने के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग करने, प्रशासन एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों की पालना करने तथा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
जिला कलक्टर ने सभी से दीपावली का पर्व स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया। लोकेशन सवाई माधोपुर
न्यूज रिपोर्टर मुकेश कुमार जैन
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखीमपुर खीरी। धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: नगर थाने की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, न्याय के लिए पीड़ितों को खटखटाना पड़ रहा है…
पूरी खबर पढ़ें →
*जनता टैक्स चुकाए और जिम्मेदार मिट्टी में दबा दें विकास! गैवीनाथ स्टेडियम से कृषि मंडी तक उठे सवाल,…
पूरी खबर पढ़ें →
*जनता टैक्स चुकाए और जिम्मेदार मिट्टी में दबा दें विकास! गैवीनाथ स्टेडियम से कृषि मंडी तक उठे सवाल,…
पूरी खबर पढ़ें →
Parveen Singh Manhas District Reporter Pathankot Punjab Vande Bharat news 07 Nov 2026 Sabhi ko Diwali ki shubhkamnaye
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।