Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

धनतेरस और दीपावली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया बाजारों का निरीक्षण

07 Nov 2026, 12:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनतेरस और दीपावली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया बाजारों का निरीक्षण - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। शुक्रवार, 06 नवंबर को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, व्यस्त चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाजारों में उमड़ रही खरीदारों की भीड़, पुलिस की सक्रियता, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों एवं पुलिस गश्त का बारीकी से निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रही महिलाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए नियमित पैदल गश्त और प्रभावी पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी नजर रखने, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने तथा बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा गया, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

अधिकारियों ने अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने, पटाखों की दुकानों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले अराजक और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती महक शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अभिमन्यु सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन एवं खीरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि धनतेरस और दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं, सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती: नगर थाने में न्याय लाचार, SHO रामप्रसाद यादव के कार्यकाल में आधा दर्जन से अधिक पीड़ितों को खटखटाना पड़ा न्यायालय का दरवाजा!
बिरसिंहपुर में विकास या सरकारी धन की कब्रगाह? लाखों की नालियां जमीन में दफन, बोर में मोटर गायब, पाइपलाइन नदारद! आखिर नगर परिषद के निर्माण कार्यों का हिसाब कौन देगा?*
बिरसिंहपुर में विकास या सरकारी धन की कब्रगाह? लाखों की नालियां जमीन में दफन, बोर में मोटर गायब, पाइपलाइन नदारद! आखिर नगर परिषद के निर्माण कार्यों का हिसाब कौन देगा?*
धनतेरस के शुभ अवसर पर *ASM Polytechnic, Mathura* में लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ
Mathura07 Nov

धनतेरस के शुभ अवसर पर *ASM Polytechnic, Mathura* में लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ

धनतेरस के पावन अवसर पर लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ* 🪔 दिनांक 06 नवंबर 2026 को धनतेरस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!