Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस का आरोप, आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Nov 2026, 11:15 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस का आरोप, आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस का आरोप, आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के बागखालिस बाजार में रामलीला मंचन के दौरान भोजपुरी गानों पर महिला नृत्यकियों से कथित अश्लील डांस कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद रामलीला आयोजक राजेंद्र मद्धेशिया के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा को सूचना मिली कि बागखालिस बाजार में आयोजित रामलीला के दौरान डीजे पर भोजपुरी गानों के साथ महिला नृत्यकियों से अश्लील नृत्य कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रात करीब 9:15 बजे जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने की बात कही।
पुलिस ने इस मामले में रामलीला समिति के आयोजक राजेंद्र मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय रामसमुझ, निवासी बागखालिस, के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में रामलीला आयोजनों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मर्यादा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़े बजट का संताली म्यूजिक वीडियो बहुत जल्द शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज
Dhanbad11 Nov

बड़े बजट का संताली म्यूजिक वीडियो बहुत जल्द शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज

रांची : शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर बहुत जल्द एक बड़े बजट का संताली म्यूजिक वीडियो "…

पूरी खबर पढ़ें →
अलवर, दीपावली पर जली आंखें घायल बच्चे को केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मदद से दिल्ली अरस्पतल में मिला elaj
Alwar11 Nov

अलवर, दीपावली पर जली आंखें घायल बच्चे को केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मदद से दिल्ली अरस्पतल में मिला elaj

अलवर के घायल मासूम को मिला जीवनदान: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के हस्तक्षेप से सफदरजंग अस्पताल में शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिन में पानी होगा स्टोर, रात में टरबाइन से दौड़ेगी बिजली! नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट खिमला में 11,470 कर
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने
error: Content is protected !!