बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस बीच होने वाले दूल्हे के पिता कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने अपनी बहू के स्वागत के लिए खास तैयारियां की हैं।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
बताया जा रहा है कि बिहटा में करीब 2 कट्ठा जमीन पर चार मंजिला नया मकान बनवाया गया है। इस नए आशियाने को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। रणविजय कुमार सिंह का कहना है कि शादी के बाद जब शिवांगी पहली बार बहू बनकर घर आएंगी, तो उनका स्वागत इसी नए मकान में किया जाएगा।
शादी से पहले यहां गृह प्रवेश की रस्म होगी। इसके अलावा बेटे ऋषिकेश कुमार का जनेऊ संस्कार, हल्दी और अन्य पारंपरिक रस्में भी इसी मकान में आयोजित की जाएंगी।
रणविजय कुमार सिंह ने अनंत सिंह से रिश्ता जुड़ने को अपने और पूरे परिवार के लिए गर्व की बात बताया है।
आपकी क्या राय है? बहू के स्वागत के लिए बनाया गया यह नया आशियाना आपको कैसा लगा?
#AnantSingh #ShivangiSingh #BiharNews #Mokama #Bihta #WeddingNews #SvachchhNews