30 फीट गहरी खाई में गिरा 8 नई कारों से लदा कंटेनर,चालक घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। 8 नई कारों से लदा एक भारी कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरा।
इस हादसे में कंटेनर वाहन और उसमें लोड 8 नई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदनपुर घाट पर घटी।
तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे कंटेनर सड़क से नीचे गिर गया।
हादसे में कंटेनर चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत बाहर निकाला।
उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कंटेनर वाहन आंध्र प्रदेश से 8 नई कारों को अंबिकापुर के महामाया ऑटो सेंटर ले जा रहा था।
मदनपुर घाट के मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हुआ। नीचे गिरते ही कारें एक-दूसरे पर चढ़ गईं और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस दुर्घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजा और यातायात व्यवस्था संभाली। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से निकालने का काम शुरू किया गया।
चौकी प्रभारी मरकाम ने बताया कि वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअब शादीशुदा महिलाओं के पास 500 ग्राम तक सोना होने का मतलब यह नहीं है कि उसके स्रोत…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ के दुबग्गा में एक गुटका फैक्ट्री में भयानक आग लगी है। रिपोर्टर, रेहान सिद्दीकी लखनऊ।
पूरी खबर पढ़ें →
विंध्याचल थाना क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम…
पूरी खबर पढ़ें →
विखे-थोरात-गडाख-राम शिंदे यांना एकाच व्यासपीठावर आणण्यात सुजय विखेंची खेळी यशस्वी; जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी एकमताने निवड, उपाध्यक्षपदी रणजितसिंह देशमुख…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।