रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग गड़बड़ी का आरोप, 269 की क्रीम के वसूले 538 रुपये
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग गड़बड़ी का आरोप, 269 की क्रीम के वसूले 538 रुपये
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गोला निवासी मिशाक मंसूरी का आरोप है कि उन्होंने पॉन्ड्स क्रीम का एक डिब्बा खरीदा, जिसकी कीमत 269 रुपये थी, लेकिन बिल में दो डिब्बों के 538 रुपये जोड़ दिए गए।
बिल की जांच में गड़बड़ी सामने आने पर उपभोक्ता ने स्टोर पहुंचकर शिकायत की। सूचना पर भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मैनेजर से बातचीत की। मैनेजर ने सीसीटीवी जांच के बाद इसे स्टाफ की गलती बताया।
उपभोक्ता ने मामले की शिकायत उपभोक्ता आयोग में करने की बात कही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्राहकों के साथ ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर को भी स्टोर पर एक्सपायरी नमकीन देने का आरोप लगा था।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ के दुबग्गा में एक गुटका फैक्ट्री में भयानक आग लगी है। रिपोर्टर, रेहान सिद्दीकी लखनऊ।
पूरी खबर पढ़ें →
विंध्याचल थाना क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम…
पूरी खबर पढ़ें →
विखे-थोरात-गडाख-राम शिंदे यांना एकाच व्यासपीठावर आणण्यात सुजय विखेंची खेळी यशस्वी; जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी एकमताने निवड, उपाध्यक्षपदी रणजितसिंह देशमुख…
पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव की चार युवतियां मंगलवार सुबह घर से बाजार जाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।