Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने

11 Nov 2026, 05:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

**आगर-मालवा, 11 नवंबर।** स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों के भूखंडों को वैधानिक मालिकाना हक दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने की कवायद तेज कर दी है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पटवारी निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 70 प्रतिशत से अधिक रजिस्ट्री कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करे।

कलेक्टर ने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि पटवारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड पर उपस्थित रहकर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता दें। जिन गांवों में प्रगति संतोषजनक नहीं है, वहां विशेष अभियान चलाकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को अपने क्षेत्रों में कार्य की नियमित निगरानी करने तथा पटवारियों की प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य हासिल कराने के निर्देश दिए।

**लापरवाही पर नहीं चलेगी ढिलाई**

कलेक्टर डॉ. मीना ने कहा कि स्वामित्व योजना शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्र में निवासरत लोगों को उनके भूखंडों के वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मालिकाना हक सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसे में राजस्व अधिकारी और मैदानी अमला आपसी समन्वय के साथ अभियान को गति दें और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

**22 हजार से अधिक भूखंडों की रजिस्ट्री पूर्ण**

जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 22 हजार से अधिक आबादी भूखंडों की रजिस्ट्रियां पूरी की जा चुकी हैं। शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार समीक्षा और मॉनिटरिंग कर रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके
Saharanpur12 Nov

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
Mirzapur12 Nov

12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला
Mirzapur12 Nov

मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला

मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!
Ahmednagar12 Nov

राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!

विखे-थोरात-गडाख-राम शिंदे यांना एकाच व्यासपीठावर आणण्यात सुजय विखेंची खेळी यशस्वी; जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी एकमताने निवड, उपाध्यक्षपदी रणजितसिंह देशमुख…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!