गोवर्धन पूजा पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.80 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

कोरर/कांकेर। गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोरर पुलिस ने जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने ग्राम कुर्री में नर्सरी के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में लगातार पेट्रोलिंग और कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान ग्राम कुर्री में नर्सरी के पास सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों एवं जुआ फड़ से 4,190 रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन कीमत लगभग 26,000 रुपये, 2 मोटरसाइकिल कीमत लगभग 1,50,000 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1,80,190 रुपये बताई गई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/2026 के तहत धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी:
दीक्षांत गोटा
कौशल कोर्चे
अरुण कोर्चे
हेमलाल यादव
दुर्गेश कोरेटी
सभी आरोपी ग्राम कुर्री, थाना कोरर, जिला कांकेर के निवासी हैं। इनकी रही कार्रवाई में अहम भूमिका
इस जुआ रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैया लाल पटेल, टिकेश मरकाम तथा आरक्षक भारत दुग्गा, पंकज नेताम, रजिश कावड़े, धनेश कोर्राम, तुलसीराम सिन्हा, केतन ठाकुर एवं नगर सैनिक जोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोरर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





