सीआईएसएफ का जारी है बुलडोजर एक्शन: ब्लॉक 2 के पास अवैध कोयला को किया जप्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*बाघमारा धनबाद* : दिनांक 11/11/2026 को उप कमांडेंट महोदय के नेतृत्व में कोयलांचल में अवैध कोयला चोरी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अभियान पूरे रंग में रहा। सीआईएसएफ ने 'जीरो कॉल लीकेज' अभियान के तहत ब्लॉक 2 एरिया स्थित अम्बे ट्रांसपोर्टिंग रुट के पास झाड़ियों से छिपे 12 (बारह) टन कोयला जप्त कर बीसीसीएल प्रबंधक को सौंप दिया। बीसीसीएल के नोडल सुरक्षा अधिकारी और सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय सूत्रों व सीआईएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक 2 एरिया स्थित अम्बे ट्रांसपोर्टिंग रुट के पास लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा था। अवैध कोयले को ट्रैक्टरों के माध्यम से भंडारित किया जाता था और फिर वहां से बड़ी गाड़ियों में लोड कर दूसरे राज्यों व मंडियों में खपाया जाता था।
गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की विशेष टीम गठित कर जवानों के साथ मौके पर पहुंची। साथ में बीसीसीएल के सुरक्षा अधिकारी भी पहुंचे l
सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीसीसीएल की संपदा और राष्ट्रीय संपत्ति 'काले हीरे' की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीआईएसएफ का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार, साईं प्रसाद ग्रुप, पल्स कंपनी सहित विभिन्न चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले लाखों-करोड़ों…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत,…
पूरी खबर पढ़ें →
बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।