स्लग्न,कैमूर में बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डेस्क,बिहार कैमूर, ।।स्लग्न,कैमूर में बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
वियो,कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनहन थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी संजय श्रीवास्तव अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान कर्णपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक के घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आगामी 25 नवंबर को बेटे की शादी होने वाली थी। जिस पिता के कंधों पर बेटे की शादी की जिम्मेदारी थी, वही पिता शादी का कार्ड बांटने निकले और वापस घर नहीं लौट सके।
इस घटना के बाद खैरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 14.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा कोंच थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के अररिया जिले के कुआरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अप्रिय घटना सामने आई। पहुंशी हाईस्कूल…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ट्रेन में सीट नहीं मिली तो युवक ने पार की हदें! इंजन के ऊपर चढ़कर बैठ गया…
पूरी खबर पढ़ें →
बरारी घाट पर छठ व्रतियों की परेशानी, दलदल में गिरते-पड़ते श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान! नगर निगम की…
पूरी खबर पढ़ें →
चोर जामिनावर मोकाट, मालक मात्र न्यायाच्या प्रतीक्षेत; चोरीची क्रूझर गेली कुठे? धनांजा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।