बेजुबान गाय की मौत से आक्रोश, गौसेवकों के सम्मान को लेकर उठे सवाल

पाली में गौसेवा को से विवाद, गौसेवकों के साथ गाली-गलौज का आरोप; गाय की मौत से आहत समाज केलोगों ने जताया दुख
पाली (जिला कोरबा, छत्तीसगढ़)।
पाली में गौसेवा से जुड़े एक मामले को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पाली में गुप्ता वस्त्रालय के सामने, हाई स्कूल के पास एक गाय को थार वाहन से कुचलने की घटना के बाद विवाद शुरू हुआ।
बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर संजू किशोरी होटल व्यवसाई के द्वारl और गौ सेवक रोहित पटेल के बीच विवाद हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, थार वाहन का चालक कोरबा का रहने वाला है, जो मोबाइल विक्रेता बताया जा रहा है। घटना के बाद थार वाहन के समर्थन में कुछ लोगों द्वारा पाली के गौसेवकों के साथ जबरदस्ती गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
इस घटना से गौसेवा से जुड़े लोगों में नाराजगी और दुख का माहौल है। सवाल यह है कि जो गौसेवक बेजुबान पशुओं की सेवा और उनकी जान बचाने के लिए आगे आते हैं, उनके साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जाना चाहिए?
एक गाय की पीड़ा सिर्फ एक जानवर की पीड़ा नहीं है। वह भी एक बेजुबान जीव है, जिसे दर्द होता है, जिसे जीने का अधिकार है। सड़क पर किसी बेजुबान की जान चली जाए और उसके लिए आवाज उठाने वालों को ही गाली-गलौज का सामना करना पड़े, यह समाज के लिए बेहद दुखद स्थिति है।
गौसेवकों का काम किसी से विवाद करना नहीं, बल्कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना है। यदि घटना में लापरवाही हुई है या किसी के साथ अभद्रता की गई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, गाय को कुचलने की घटना और गौसेवकों के साथ हुई कथित गाली-गलौज की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
बेजुबान जानवरों की सेवा करना कोई अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत की पहचान है।
स्थान: गुप्ता वस्त्रालय के सामने, हाई स्कूल के पास, पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






