Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

मसानी से हैदराबाद तक जतिन का वैज्ञानिक सफर, इसरो भ्रमण के लिए हरियाणा के 48 विद्यार्थियों में शामिल

12 Nov 2026, 03:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मसानी से हैदराबाद तक जतिन का वैज्ञानिक सफर, इसरो भ्रमण के लिए हरियाणा के 48 विद्यार्थियों में शामिल - REWARI, हरियाणा

(रेवाड़ी)(सुरेश सिहाग )विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा, हरियाणा के तहत आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में पूरे हरियाणा से 48 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में रेवाड़ी जिले के दो विद्यार्थियों को भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इनमें शहीद दीन दयाल सीएम ट्रिपल ई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी का कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय का विद्यार्थी जतिन तथा राजकीय विद्यालय, कवाली का अमित कुमार शामिल हैं। दोनों विद्यार्थी 12 से 18 नवंबर तक हैदराबाद स्थित इसरो केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे।

मसानी विद्यालय के लिए यह विशेष गौरव का क्षण है कि उसके विद्यार्थी जतिन को प्रदेश के चुनिंदा 48 विद्यार्थियों में शामिल होने का अवसर मिला है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। विज्ञान संकाय के विद्यार्थी जतिन को देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण से जतिन को अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। यह उसके जीवन की पहली ऐसी शैक्षणिक यात्रा है, जो उसके लिए यादगार अनुभव साबित होगी तथा भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए जतिन ने कहा कि वह इसरो भ्रमण को लेकर बेहद उत्साहित है। उसने सरकार, समग्र शिक्षा, शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का अवसर मिलना उसके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वह इस यात्रा के दौरान नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त करना चाहता है, जो उसके भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

विद्यालय परिवार ने जतिन की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।(

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके
Saharanpur12 Nov

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
Mirzapur12 Nov

12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला
Mirzapur12 Nov

मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला

मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!
Ahmednagar12 Nov

राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!

विखे-थोरात-गडाख-राम शिंदे यांना एकाच व्यासपीठावर आणण्यात सुजय विखेंची खेळी यशस्वी; जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी एकमताने निवड, उपाध्यक्षपदी रणजितसिंह देशमुख…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!