Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

गरौठा के रमपुरा में ग्वाल-बालों ने रोका कतकारियों का रास्ता, ढोलक-हारमोनियम की थाप पर हुए जवाबी कार्तिक गीत; फलाहार का हुआ वितरण

12 Nov 2026, 01:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गरौठा के रमपुरा में ग्वाल-बालों ने रोका कतकारियों का रास्ता, ढोलक-हारमोनियम की थाप पर हुए जवाबी कार्तिक गीत; फलाहार का हुआ वितरण - JHANSI, उत्तर प्रदेश

कपिल शर्मा की रिपोर्ट

झांसी (गरौठा):
पवित्र कार्तिक माह के अवसर पर गरौठा तहसील अंतर्गत ग्राम रमपुरा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की जीवंत झलक देखने को मिली। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और पूजन कर भजन गाती हुई लौट रही कतकारियों का रास्ता ग्वाल-बालों की टोली ने रोक लिया और जमकर दही-माखन का आनंद लिया। इस अनूठे आयोजन के बाद सभी कतकारियों को फलाहार का वितरण भी किया गया।
जवाबी कार्तिक गीतों और बेहतर साउंड व्यवस्था ने बांधा समां
जैसे ही कतकारियों की टोली मंदिर से पूजा कर वापस लौट रही थी, रास्ते में पहले से मौजूद पंडित आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री, जुगल किशोर सोनकिया, मनोज रावत और बड़े भाई परिहार ने ग्वाल-बालों के रूप में कतकारियों का रास्ता रोक लिया और दही-माखन की मांग की।
कार्यक्रम स्थल पर साउंड की उचित व्यवस्था होने के कारण दोनों पक्षों के बीच ढोलक, हारमोनियम और पेटी की मधुर थाप पर हुए शानदार जवाबी कार्तिक गीतों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे माहौल में भक्ति रस घुल गया।
दही-माखन के साथ बांटा गया फलाहार
बुंदेली लोक संस्कृति और कार्तिक के पारंपरिक गीतों की जुगलबंदी सुनने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गीतों के माध्यम से हुई मीठी नोकझोंक के बाद कतकारियों ने प्रेम भाव के साथ ग्वाल-बालों को दही-माखन खिलाया। दही खाने के बाद ग्वाल-बालों ने कतकारियों को आगे जाने का रास्ता दिया और सभी कतकारियों को श्रद्धापूर्वक फलाहार वितरित किया गया।
गांव में गूंजे जयकारे
इस पूरे आयोजन के दौरान 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से पूरा रमपुरा गांव गूंज उठा। ग्रामीणों ने बताया कि कार्तिक माह में निभाई जाने वाली यह परंपरा द्वापर युग की 'दान लीला' की याद दिलाती है, जिससे गांव में आपसी प्रेम, सद्भाव और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Nov

छठ महापर्व को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 39 छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति*

*छठ महापर्व को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 39 छठ घाटों…

पूरी खबर पढ़ें →
सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Ghazipur14 Nov

सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
Gorakhpur14 Nov

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में मनाया गया बाल दिवस, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Sonbhadra14 Nov

गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में मनाया गया बाल दिवस, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार ), सोनभद्र :– गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में शनिवार, 14 नवंबर को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!